फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Man kills wife and children after beating them

Aligarh News: पत्नी और बच्चों को पीटने के बाद खुदकुशी

Fri, 23 Jan 2026 03:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Man kills wife and children after beating them
थाना रोरावर के शाहजमाल में बृहस्पतिवार को दोपहर एक व्यक्ति पत्नी और बच्चों को पीटने के बाद कमरे में खूंटी पर फंदा लगाकर झूल गया। परिजन उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना पुलिस के अनुसार बहार मियां (50) शाहजमाल एक निजी स्कूल के समीप किराए के मकान में पत्नी रानी बेगम और चार बच्चों (दो बेटे और दो बेटियां) के साथ रहते थे। पुलिस के मुताबिक बहार मियां मजदूरी करते थे और शराब के आदी थे। आए दिन कलह होती थी और वह आए दिन पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करते थे। बृहस्पतिवार को सुबह से ही उन्होंने शराब पी रखी थी। नशे की हालत में दोपहर में पहले उन्होंने पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की, इसके बाद करीब दोपहर दो बजे कमरे में खुद को अंदर बंद कर लिया और खूंटी पर फंदा लगाकर लटक गया।
विज्ञापन

काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों को आशंका हुई। उन्होंने किसी तरह दरवाजा तोड़ा तो बहार मियां फंदे पर लटके मिले। आनन-फानन में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। परिजनों की ओर से पोस्टमार्टम न कराने की मांग की गई, इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। शाहजमाल चौकी प्रभारी महेशचंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद और शराब के नशे में उठाए गए आत्मघाती कदम का है। शव परिजनों को सौंप दिया है, लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed