फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   man falling in drunked and die

शराब पीकर गिरने से लगी चोट, युवक की मौत

Thu, 01 Apr 2021 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
man falling in drunked and die
गगन प्रताप सिंह । फाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE
लोधा क्षेत्र के गांव नंदपुर पला में मंगलवार शाम अत्यधिक शराब पीकर डांस कर रहे युवक की गिरने से शरीर के अंदरूनी हिस्सों में चोट लगने से मौत हो गई। इस दौरान गांव में शराब के सेवन से मौत का शोर मच गया और साथ में नशे में डांस कर रहे दूसरे भाई को भी एहतियातन अस्पताल में भरती करा दिया।
विज्ञापन

इधर, खबर पर पुलिस-प्रशासन व आबकारी टीम भी गांव पहुंच गई। पूरे मामले की जांच की। वहीं पोस्टमार्टम में युवक की मौत शरीर के अंदरूनी हिस्सों में चोट और शॉक-हेमरेज से होने का कारण आने पर तस्वीर साफ हो गई है।
विज्ञापन

हुआ यूं कि गांव नंदपुर पला निवासी 24 वर्षीय गगन प्रताप व उसका छोटा भाई अजय प्रताप पुत्रगण राजेंद्र सिंह नोएडा की निजी कंपनी में नौकरी करते थे। होली पर दोनों गांव आए और मंगलवार को भी सुबह से ही होली के जशभन में डूबे हुए थे। वे अपने साथ शराब भी लाए थे। उन्होंने खुद व अपने परिवार के युवकों व गांव के दोस्तों को शराब पिलाई। साथ ही डीजे मंगाकर खूब डांस भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम तक शराब पीने व डांस करने का क्रम चलता रहा। अधिक शराब पीने के कारण गगन डांस करते समय कई बार उल्टा सीधा जमीन पर गिरा। इसी बीच शाम के वक्त वह अचानक बेहोश हो गया। इस पर परिवार व गांव के लोगों के होश उड़ गए। उसे तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसकी देर शाम मौत हो गई। इस पर परिवार ने गांव में नशे में झूम रहे अजय को भी इस डर से अस्पताल में भरती करा दिया कि कहीं वह भी उसी शराब के पीने के कारण किसी परेशानी में न पड़ा जाए।
इधर क्षेत्र में शराब पीने से युवक की मौत व कई लोगों के बीमार होने की अफवाह उड़ गई। इस खबर पर इलाका पुलिस के साथ-साथ एसडीएम, सीओ व आबकारी टीम मौके पर गई। पूरे मामले में जांच की। सीओ गभाना करमवीर सिंह के अनुसार बुधवार को गगन प्रताप के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसमें उसकी मौत का कारण लीवर फटना, शरीर के अन्य अंदरूनी हिस्सों में चोट आना व शॉक-हेमरेज आया है। सभी चोटें एंटी मार्टम यानी मौत होने से पहले की हैं।

इससे साफ है कि उसकी मौत शराब पीने से नहीं हुई। साथ में जो बोतलें खाली मिली हैं, अन्य लोगों ने भी उसी में से शराब पी है। सभी अंग्रेजी और अच्छे ब्रांड की शराब हैं। छोटा भाई बिल्कुल स्वस्थ है। उसे कोई इलाज नहीं दिया गया। बस एहतियातन भरती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed