{"_id":"60f908608ebc3e6d0e2262e4","slug":"man-belonging-from-schedule-caste-brutally-beaten-and-killed-by-goons-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: अनुसूचित जाति के युवक की पीट-पीटकर हत्या, पांच महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: अनुसूचित जाति के युवक की पीट-पीटकर हत्या, पांच महीने पहले हुई थी शादी
Thu, 22 Jul 2021 11:25 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:25 AM IST
सार
40 किलो गेहूं की चोरी के शक में आरोपियों ने युवक को पटक पटक कर पीटा और गला दबा दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज के जलाली क्षेत्र के नगरिया भूड़ में अनुसूचित जाति के 22 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तबतक हत्यारोपी फरार हो चुका था।
विज्ञापन
बताया गया कि 40 किलो गेहूं की चोरी के शक में आरोपियों ने रवींद्र को पटक-पटक कर पीटा और गला दबा दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है।
विज्ञापन
देर रात मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। बताया गया कि पांच माह पूर्व ही युवक की शादी हुई थी। घटना के बाद से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
रवींद्र का शव गांव पहुंचने पर लोग आक्रोशित हो गए। मरघट में घुटनों तक पानी भरा होने पर चेयरमैन के साथ जमकर नोंकझोंक की। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा जारी है। सीओ अतरौली व सीओ छर्रा समेत हरदुआगंज थाना पुलिस मौके पर मौजूद है।
एसडीएम को बुलाने की मांग पर परिजन अड़े हैं। मौके पर पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, बसपा नेता तिलकराज यादव, सूरज सिंह, गजराज विमल, रतनदीप, विजेंद्र विक्रम सिंह मौजूद हैं। एसडीएम के आने का इंतजार किया जा रहा है।