{"_id":"5fe3a25c8ebc3e40fc60606b","slug":"man-back-from-britain-searching-start-city-office-news-ali2519126165","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन से लौटने वालों की अलीगढ़ में भी तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिटेन से लौटने वालों की अलीगढ़ में भी तलाश शुरू
Thu, 24 Dec 2020 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
ब्रिटिश एयरवेज
- फोटो : British Airways Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन से लौटे करीब 20 भारतीयों में कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन यानी प्रकार की पुष्टि होने के बाद देशभर में अलर्ट के साथ ही अलीगढ़ में भी जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। 24 नवंबर के बाद से ब्रिटेन से आए लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
अन्य देशों से भी आने वाले विदेशियों को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि वह अलीगढ़ के जिला कोरोना कंट्रोल रूम के नंबर 05712420100 या 05712420101 पर अपने विषय में जानकारी अवश्य दें। किसी भी अन्य प्रकार से जानकारी या शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोरोना की समीक्षा बैठक की। बैठक में डीएम ने कहा कि ब्रिटेन से कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन सामने आया है। वहां से आए लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में ब्रिटेन से आने वालों में कोई अलीगढ़ का व्यक्ति भी शामिल है तो उसकी तलाश कर जांच कराई जाए।
विज्ञापन
अन्य देशों से भी आने वालों पर निगाह रखी जाए। वहीं, कोरोना कंट्रोल रूम प्रभारी स्मृति गौतम ने बताया कि जिले में पुन: होम आइसोलेशन शुरू होने के बाद अलीगढ़ में 23 संक्रमित मरीजों को अब तक आइसोलेट किया गया है। इनकी कंट्रोल रूम द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। डीएम ने एमओआईसी को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र के अंतर्गत होम आइसोलोट व्यक्तियों की आशा व आंगनबाड़ी के द्वारा सतत निगरानी रखें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।