{"_id":"6754b47daf329336fc067864","slug":"man-and-woman-riding-bike-died-in-heading-accident-aligarh-news-c-2-1-ald1025-551473-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: वाहन ने बाइक सवार महिला-पुरुष को कुचला, सड़क पर बिखरीं मांस, खून और हड्डियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: वाहन ने बाइक सवार महिला-पुरुष को कुचला, सड़क पर बिखरीं मांस, खून और हड्डियां
Sun, 08 Dec 2024 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:17 AM IST
सार
हादसे का शिकार महिला और पुरुष के शरीर की हालत देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। सड़क पर 100 मीटर की लंबाई तक मांस के लोथड़े, खून और हड्डियां बिखरीं थीं। पुरुष के पैर का कुछ अवशेष बचा था, जिसमें जींस चिपकी नजर आई, लेकिन महिला के शरीर का एक कपड़ा तक नहीं नजर आया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
7 दिसंबर की शाम करीब छह बजे जलाली-पनैठी मार्ग पर गांव अलहदादपुर के समीप बाइक सवार पुरुष और महिला को अज्ञात वाहन ने बुरी तरह से कुचल दिया। हादसे में दोनों के शरीर का ज्यादातर हिस्सा टुकड़ों में बंट कर सड़क पर फैला गया था। पुलिस ने शिनाख्त के लिए दोनों के शव मोर्चरी में रखवाए हैं।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब छह बजे उन्होंने देखा कि दो लोगों के शरीर के हिस्से टुकड़ों में बंटकर सड़क पर बिखरे पड़े हैं। उनके सिर भी नहीं थे। पास ही एक क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी। बाइक भी चकनाचूर हो गई थी।
विज्ञापन
इस पर पुलिस कंट्रोल रूम में किसी ने सूचना दी। क्षेत्राधिकारी सर्जना सिंह ने बताया कि मौके से मिली बाइक के नंबर के आधार पर बाइक मालिक का पता देहली गेट थाना क्षेत्र के नगला मसानी का निकला। बाइक के पंजीकरण में दर्ज मोबाइल नंबर स्विच ऑफ है। क्षेत्रीय पुलिस को बाइक के पंजीकरण में दर्ज पते पर भेजकर मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
100 मीटर तक सड़क पर मांस, खून और हड्डियां बिखरीं थीं
हादसे का शिकार महिला और पुरुष के शरीर की हालत देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। मौके पर जुटे लोगों के अनुसार कोई भारी वाहन उन्हें रौंदते हुए निकला है। सड़क पर 100 मीटर की लंबाई तक मांस के लोथड़े, खून और हड्डियां बिखरीं थीं। लोगों का कहना था कि ऐसा हादसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। पुरुष के पैर का कुछ अवशेष बचा था, जिसमें जींस चिपकी नजर आई, लेकिन महिला के शरीर का एक कपड़ा तक नहीं नजर आया। सीओ का कहना है कि दोनों की शिनाख्त कराई जा रही है।