{"_id":"5ed123fd8ebc3e90743f3cb0","slug":"mamu-bhanja-market-closed-till-31-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामू भांजा मार्केट 31 मई तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामू भांजा मार्केट 31 मई तक बंद
Sat, 30 May 2020 12:08 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 30 May 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन फिर बंद हुआ ामू भांजा बाजार।
- फोटो : neeraj
अत्यधिक भीड़ भाड़ और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन न करने पर मामू भांजा बाजार को 31 मई तक शत प्रतिशत लॉकडाउन कर दिया गया है। यही नहीं मीरू मल की प्याऊ से अब्दुल करीम चौराहे तक का बाजार भी बंद करा दिया गया।
लॉकडाउन के बाद से बंद चल रहे मामू भांजा मोबाइल बाजार को बृहस्पतिवार को खोला गया था। सोशल डिस्टेंसिंग के नियम के अनुपालन के लिए गत दिवस दाएं तरफ की दुकानें खोली गई थी। शुक्रवार को बाएं तरफ की दुकानें खुली, लेकिन वहां ग्राहकों की भीड़ इस कदर उमड़ी कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तार-तार हो गए। इसे देखते हुए प्रशासनिक अफसरों ने 31 मई तक बाजार बंद कराने के आदेश जारी कर दिए और बाजार के मुहाने पर बैरिकेडिंग करा दी।
यही नहीं प्रतिबंधित क्षेत्र होने के बावजूद मीरूमल की प्याऊ से अब्दुल करीम चौराहे तक मात्र मेडिकल की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद करा दी गई। महावीर गंज और छिपैटी इलाके में सुबह 7 से 11 बजे तक तो दुकान खुलीं, लेकिन उसके बाद बंद कर दी गई।
विज्ञापन
एसोसिएशन को विश्वास में नहीं लिया: हेमंत
मामू भांजा मार्केट में शुक्रवार को उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियों के लिए मामू भांजा इलेक्ट्रॉनिक एवं इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन रेडियो मार्केट के महामंत्री हेमंत गर्ग ने प्रशासन और पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि मार्केट खोलने से पहले एसोसिएशन के पदाधिकारियों से राय नही ली गई।
सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन न करने के कारण मामू भांजा मार्केट को 31 मई तक के लिए बंद कर दिया है।
- राकेश मालपाणी, एडीएम सिटी