{"_id":"63da59632dc5bd72cb5383ba","slug":"malkhan-singh-murder-case-convict-remain-in-bulandshahr-jail-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बुलंदशहर जेल में ही रहेंगे मलखान सिंह हत्याकांड दोषी, परिवार को सुरक्षा पर निर्णय जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बुलंदशहर जेल में ही रहेंगे मलखान सिंह हत्याकांड दोषी, परिवार को सुरक्षा पर निर्णय जल्द
Wed, 01 Feb 2023 05:52 PM IST
चमन शर्मा
अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 01 Feb 2023 05:52 PM IST
सार
अलीगढ़ के मलखान सिंह हत्याकांड के दोषियों को अभी बुलंदशहर जेल में ही रखा जाएगा। वहीं फैसला आने के बाद १७ वर्ष से चली आ रही पूर्व विधायक परिवार की सुरक्षा पर भी विचार हो सकता है।
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलखान सिंह हत्याकांड के दोषियों को अभी बुलंदशहर जेल में ही रखा जाएगा। रहा सवाल इनकी मुलाकातों और रहन सहन का इस पर पूरी नजर रखी जाएगी। इस विषय में नियम के अनुसार बुलंदशहर सत्र न्यायालय से सजा सुनाए जाने के कारण वहीं रखना तय किया गया है। जिला पुलिस द्वारा इनकी मुलाकात का पूरा रिकार्ड रखने की तैयारी है।
विज्ञापन
वहीं फैसला आने के बाद १७ वर्ष से चली आ रही पूर्व विधायक परिवार की सुरक्षा पर भी विचार हो सकता है। यह पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर तय होग कि इन्हें सुरक्षा जरूरी है या नहीं। बता दें कि परिवार व गवाहों को मामले में सुरक्षा मिली हुई है। इसके अलावा जिले में कुल सात परिवार हैँ जिन्हें सुरक्षा दी जा रही है। जिनमें संदीप गुप्ता हत्याकांड के गवाह भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये रहेंगे बुलंदशहर जेल में
- पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू सुखरावली हाल निवासी जापन हाउस
- पूर्व ब्लाक प्रमुख गोंडा प्रदीप सिंह शहरी मदनगढ़ी गोंडा
- पूर्व प्रधान जितेंद्र उर्फ जीतू चिंता की नगरिया गोंडा
- संजीव उर्फ रॉबी कलाई हरदुआगंज
- प्रेम सिंह कुशवाहा सासनी गेट
- प्रदीप उर्फ अन्नू डोरी नगर छावनी
- विशाल गौड़ नौरंगाबाद
- भूपेंद्र गुप्ता गुरुद्वारा रोड सिविल लाइंस
- उपेंद्र उर्फ छोटू प्रीमियर नगर गांधीपार्क
- अमित गुप्ता उर्फ अमिता मानिक चौक गांधीपार्क
- सुनील उर्फ दाऊ
- सोनू उर्फ सुरेश
- लालू खां,
- शरीफ खां