फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   male teacher slaps female collegue in Aligarh government school

अलीगढ़: गुस्साए सहायक अध्यापक ने सहायक अध्यापिका को जड़ दिया थप्पड़, एक छात्र को भी लगी चोट

Wed, 04 Mar 2020 02:20 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 04 Mar 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
male teacher slaps female collegue in Aligarh government school
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

अलीगढ़ बेसिक शिक्षा विभाग के कैमथल गांव के नगला देव पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को एक पुरुष अध्यापक ने महिला अध्यापिका के थप्पड़ जड़ दिया। इससे बच्चों में मची भगदड़ के बीच एक छात्र भी चोटिल हो गया। इस थप्पड़ की गूंज जिला शिक्षा विभाग से पुलिस तक पहुंची। विद्यार्थियों को छोड़ शिक्षकों को थाने की दहलीज में पंचायत करनी पड़ी। हालांकि पुलिस कार्रवाई के भय से बाद में दोनों शिक्षकों ने समझौता कर लिया। 

विज्ञापन


कैमथल गांव के नगला देव पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में ही प्राथमिक विद्यालय भी संचालित है। पूर्व माध्यमिक के सहायक अध्यापक लक्ष्मी राज ही दोनों विद्यालयों के इंचार्ज हैं। बताते हैं कि सहायक अध्यापक लक्ष्मीराज और प्राथमिक की सहायक अध्यापक रश्मि चौधरी के बीच काफी दिनों से वाद विवाद चल रहा है। 
विज्ञापन


दो सप्ताह पहले भी झगड़ा हुआ था। लक्ष्मी राज का आरोप है कि मंगलवार को विलंब से स्कूल पहुंचने पर अध्यापिका रश्मि से कारण पूछा तो वह भड़क उठीं और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। उधर सहायक अध्यापिका रश्मि चौधरी का कहना है कि बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी के कारण उन्होंने एप्लीकेशन आंगनबाड़ी के जरिए भेजी थी जिसे इंचार्ज सहायक अध्यापक ने रिसीव नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्होंने उच्चाधिकारी से बात करने की कोशिश की तो इंचार्ज अध्यापक लक्ष्मी राज ने थप्पड़ मार दिया। उधर झगड़े के बीच अध्यापिका को थप्पड़ मारते ही बच्चों में भगदड़ मची जिसमें धर्मेंद्र नाम का छात्र गिर गया जिससे उसके सिर पर चोट आ गई। झगड़े के कारण स्कूल में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। 

अध्यापिका रश्मि ने एसडीएम इगलास, महिला हेल्पलाइन पर फोन कर सूचना दी। स्कूल पहुंची पुलिस दोनों के बयान दर्ज करने के बाद थाने ले गई। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के अनुसार दोनों में समझौता हो गया है। किसी ने तहरीर नहीं दी है। 

वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय का कहना है कि मामले की जानकारी होने पर खंड शिक्षाधिकारी को मामले की जांच का निर्देश दे दिया है। खंड शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed