{"_id":"613fafc08ebc3ece454f9c92","slug":"make-appointments-of-teachers-in-private-schools-in-a-transparent-manner-sharma-city-office-news-ali273100473","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारदर्शी तरीके से निजी स्कूलों में करें शिक्षकों की नियुक्तियां : दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारदर्शी तरीके से निजी स्कूलों में करें शिक्षकों की नियुक्तियां : दिनेश शर्मा
विज्ञापन
एसजेडी मैमोरियल पब्लिक स्कूल में पत्रकारो से वार्ता करते डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा
- फोटो : CITY OFFICE
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार ने डेढ़ लाख शिक्षकों की नियुक्ति पारदर्शी तरीके से की है, उसी तरह से निजी स्कूलों में भी शिक्षकों की नियुक्ति करें।
उन्होंने सोमवार को नौरंगाबाद स्थित एसजेडी पब्लिक स्कूल में शिक्षक व स्कूल प्रबंधक, प्रबुद्धजन, उच्च शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। डॉ. शर्मा ने कहा कि उन्होंने फीस रेगुलेशन एक्ट के माध्यम से विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों व प्रबंधकों से सलाह लेकर सभी के अनुरूप कार्य किया है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के माध्यम से सरकार ने लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने का कार्य किया है। सरकार के पूरे कार्यकाल में कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ है। वह कर्म से ब्राह्मण हैं, जो शिक्षा के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अंग्रेजी को पढ़ाइए, लेकिन बच्चों पर अंग्रेजियत लागू मत होने दीजिए। अमेरिका में उन्होंने देखा कि स्कूल के बाद में वृद्धाश्रम सबसे अधिक है। ऐसी संस्कृति हमें नहीं चाहिए। डॉ. शर्मा ने कहा कि उनकी यह कोशिश है कि स्कूलों के प्रबंधक हैं, उनको संबद्धता आदि में कोई परेशानी न हो। प्राचीन भारतीय संस्कृति को तलाश करने का कार्य स्कूलों को करना है। इस अवसर पर डॉ. इंदू वार्ष्णेय, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. शाहनवाज खान, पारुल जिंदल आदि मौजूद रहे।
पीएसडीएस ने उप मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
पब्लिक स्कूल डेवलेपमेंट सोसाइटी (पीएसडीएस) ने एसजेडी पब्लिक स्कूल में आरटीई, नई शिक्षा नीति संबंधी ज्ञापन उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को सौंपा। साथ ही उन्हें पीएसडीएस की तरफ से स्मृति चिह्न भी भेंट किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर पीएसडीएस के अध्यक्ष व कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक प्रवीन अग्रवाल, सचिव व हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के सचिव डॉ. राकेश नंदन, अलबरकात इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के संयुक्त सचिव डॉ. मुज्तबा अहमद सिद्दीकी, महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल, रघुवीर बाल मंदिर स्कूल सोसाइटी के सचिव हरि प्रकाश गुप्ता, मदर्स टच सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्या आरती मित्तल, विजडम पब्लिक स्कूल से प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।