फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Makar Sankranti

लोहड़ी व मकर संक्रांति पर बहेगी आस्था की बयार

Mon, 11 Jan 2021 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti
बुधवार को लोहड़ी व बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति पर शहर में आस्था की बयार बहेगी। इसके लिए लोगों ने तैयारियां भी प्रारंभ कर दी हैं। लोहड़ी के लिए पंजाबी समाज विभिन्न तैयारियों में जुुटा हुआ है तो मकर संक्रांति के लिए श्रद्धालु दान पुण्य की तैयारी कर रहे हैं। मंदिरों में पूजा पाठ का माहौल भी रहेगा।
विज्ञापन

श्री गुरू ज्योतिष शोध संस्था के अध्यक्ष पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि लोहड़ी का संबंध परंपराओं एवं रीति-रिवाजों से हैं। लोहड़ी के दिन पंजाबी समाज अग्नि पूजन करता है। सूर्य ढलते ही बड़े बड़े अलाव जलाए जाते हैं। सभी लोग एकत्रित होकर सामूहिक रूप से परिक्रमा करते हैं और अग्नि में पके हुए चावल, मक्का के दाने तथा अन्य भोज्य पदार्थ अर्पित करते हैं। यहां सुख समृद्धि के लिए समाज के लोग कामना भी करते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में नवविवाहित दंपति के लिए पहली लोहड़ी खास होती है। इसीलिए नाच-गाने के लिए विभिन्न तैयारियां अभी से प्रारंभ हो गई हैं। उन्होंने बताया कि जबकि मकर संक्रांति के दिन जप, तप, दान, स्नान, श्राद्ध, तर्पण आदि धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed