फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Major action taken by Aligarh Health Department

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: चार क्लीनिक सील, दो लैब और एक नर्सिंग होम को नोटिस

Sat, 16 Nov 2024 11:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 16 Nov 2024 11:08 AM IST
सार

पिछले कई दिनों से जवां, सिकंदरपुर, अनूपशहर रोड इलाके में अवैध रूप से संचालित लैब, नर्सिंग होम और अप्रशिक्षित चिकित्सक की शिकायत आ रही थीं। टीम ने जवां सिकंदरपुर इलाके के चार अप्रशिक्षित डॉक्टरों के क्लीनिक सील किए।

विज्ञापन
Major action taken by Aligarh Health Department
जवां, सिकंदरपुर इलाके में कार्यवाही करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : स्वास्थ्य विभाग

विस्तार

अलीगढ़ के देहात क्षेत्र में अप्रशिक्षित डॉक्टर और बिना पंजीकरण लैब की शिकायतों पर 15 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जवां में चार क्लीनिकों को सील कर दिया है। इसके अलावा जवां सिकंदरपुर इलाके में बिना पंजीकरण के चल रही दो लैब को नोटिस दिया है।

विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. दिनेश खत्री ने बताया कि पिछले कई दिनों से जवां, सिकंदरपुर, अनूपशहर रोड इलाके में अवैध रूप से संचालित लैब, नर्सिंग होम और अप्रशिक्षित चिकित्सक की शिकायत आ रही थीं। टीम ने जवां सिकंदरपुर इलाके के चार अप्रशिक्षित डॉक्टरों के क्लीनिक सील किए। यहां संचालक सुनील कुमार, बाबू, तबरेज चौधरी और धर्मेंद्र कुमार क्लीनिक चलाते मिले। सभी को नोटिस दिया गया। इसके अलावा जवां क्षेत्र की कृष्णा लैब और जनता लैब को नोटिस दिए हैं। जवां क्षेत्र में ही चौधरी नर्सिंग होम बिना पंजीकरण के संचालित मिला, उनके संचालक को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


मरीजों को इलाज में बरतें रियायत
जवां, सिकंदरपुर, अनूपशहर रोड पर कार्रवाई के दौरान टीम ने जेपी हॉस्पिटल और शिव शक्ति हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने दोनों संचालकों और स्टाफ को अस्पताल में साफ-सफाई से लेकर मरीजों के प्रति अच्छा व्यवहार रखने के निर्देश दिए। एसीएमओ डॉ. दिनेश खत्री ने बताया कि दोनों अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार और इलाज के दौरान रियायत देने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed