{"_id":"668ecb62cc6f2178ef031400","slug":"main-accused-of-kidnapping-and-gang-rape-of-girl-arrested-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: युवती के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 22 सिम-11 क्रेडिट कार्ड बरामद, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: युवती के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 22 सिम-11 क्रेडिट कार्ड बरामद, भेजा जेल
Wed, 10 Jul 2024 11:27 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 10 Jul 2024 11:27 PM IST
सार
आरोपी ने स्वीकारा कि वह पूर्व में हाथरस से युवती के अपहरण के मुकदमे में जेल गया था। बाद में मोबाइल की दुकान चलाने लगा। इसी बीच उसने नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी शुरू कर दी। इस घटना में जेल गई युवती को भी इसी तरह नौकरी लगवाने के नाम पर झांसे में लिया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार मुख्य आरोपी
- फोटो : पुलिस
विस्तार
अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र की युवती को नौकरी का झांसा देकर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी दबोच लिया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त हुंडई कार भी बरामद हुई है। यह कार उसने पिछले दिनों सुरक्षा विहार इलाके से चुराई थी।
विज्ञापन
क्वार्सी क्षेत्र की युवती की मधुवन विहार बरौला बाईपास बन्नादेवी निवासी दीपक नाम के युवक से दोस्ती थी। दीपक ने एपल कंपनी में नौकरी दिलाने के बहाने युवती को 28 जून को क्वार्सी चौराहे पर मिलने बुलाया। यहां से वह उसे कार में बैठाकर सांगवान सिटी स्थित अपने किराये के फ्लैट में ले गया। जहां आठ दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बाद में युवती के ही मोबाइल से उसके परिवार से जब फिरौती मांगी गई तो पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में 9 जुलाई को एक नाबालिग आरोपी, एक युवती सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी दीपक भाग गया था। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त कार, दो चोरी के मोबाइल, पीड़ित युवती का क्षतिग्रस्त मोबाइल, 22 सिम, पैनकार्ड, 11 क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकारा कि वह पूर्व में हाथरस से युवती के अपहरण के मुकदमे में जेल गया था। बाद में मोबाइल की दुकान चलाने लगा। इसी बीच उसने नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी शुरू कर दी। इस घटना में जेल गई युवती को भी इसी तरह नौकरी लगवाने के नाम पर झांसे में लिया था। हालांकि, वह उसके साथ अपराध में शामिल हो गई थी। फिर वह मजबूरी में उसी के साथ काम करने लगी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।