फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Main accused of double murder jumped in front of train in Khurja

अलीगढ़ : दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी खुर्जा में ट्रेन के आगे कूदा, गंभीर

Wed, 01 Jun 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Main accused of double murder jumped in front of train in Khurja
सराफा की पत्नी बच्चे की हत्या का मुख्य आरोपी अतुल वर्मा जेएन मेडिकल में भर्ती। - फोटो : CITY OFFICE
सुरेंद्र नगर के सिंघल सदन के सामने वाली गली में लूट के दौरान सराफ की पत्नी व बेटे की हत्या के मुख्य आरोपी अतुल सराफ ने मंगलवार को जान देने की कोशिश की। वह खुर्जा जंक्शन पर ट्रेन के आगे कूद गया। गंभीर हालत में उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इधर, इस खबर पर पुलिस व परिवार के लोग भी जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। खास बात यह है कि अतुल ने ट्रेन में मौजूद एक महिला यात्री के मोबाइल से अपनी मां को फोन कर कहा कि यह उसकी आखिरी कॉल है और जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन

क्वार्सी थाना क्षेत्र के सुरेंद्र नगर इलाके में 26 मई की दोपहर ललित सराफ के घर में लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने उनकी पत्नी शिखा व बेटे गोविंदा की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मूल रूप से जोनपुर, हाल बुलंदशहर निवासी शुभम सिंह को सोमवार को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी हरदुआगंज के थाना रोड पर सराफ की दुकान चलाने वाले अतुल को तलाशा जा रहा था। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे अतुल ने अपनी मां को खुर्जा जंक्शन पर ट्रेन के इंतजार में बैठी महिला यात्री के मोबाइल से कॉल किया। उसने कहा कि यह उसका आखिरी कॉल है। उसे अपने किए पर पछतावा है। उसने गलती में अपने परिचित कारोबारी की पत्नी शिखा और उसके बेटे की हत्या कर दी है। अब पुलिस उसे जेल भेज देगी और कभी जेल से नहीं छूट पाएगा। इसलिए वह अपनी जान देने जा रहा है। यह कहते-कहते वह दिल्ली से अलीगढ़ की ओर आ रही टीएडी पैसेंजर के आगे 1370/18 किलोमीटर संख्या पर कूद गया। इस दौरान उसने खुद के खुर्जा जंक्शन पर ट्रेन के आगे कूदने की जानकारी भी मां को दी।
विज्ञापन

धीमी थी ट्रेन की गति, रोकती रह गई महिला
फोन देने वाली प्रत्यक्षदर्शी महिला ने जीआरपी को बताया कि जिस वक्त युवक अपनी मां से यह कह रहा था तो उसने यह बात सुन ली और वह खुद युवक का हाथ पकड़कर रोकती रह गई। मगर उसने हाथ छिटक कर छलांग लगा दी। चूंकि ट्रेन की गति धीमी थी, इसलिए वह दोनों पटरियों के बीच ट्रेन के पहियों के बीच आ गिरा और उसके पेट, चेहरे आदि पर गंभीर चोट आई है। इस खबर पर जीआरपी खुर्जा व आरपीएफ ने तत्काल उसे खुर्जा के सीएचसी में भर्ती कराया, वहां उसकी पहचान होने के बाद तत्काल अलीगढ़ पुलिस को खबर दी और नाजुक हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ लाया गया, जहां उसका आईसीयू में ऑपरेशन आदि की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने अलीगढ़ पुलिस और खुर्जा जीआरपी को दी थी खबर
जब अतुल की मां को लगा कि उसका बेटा ट्रेन के आगे कूद गया है तो उसने तत्काल अलीगढ़ पुलिस और अलीगढ़ पुलिस के जरिये खुर्जा जीआरपी को सूचना दी गई। मगर तब तक देर हो चुकी थी।
पुलिस टीमों का है चंडीगढ़ और दिल्ली में डेरा
दोहरे हत्याकांड में फरार अतुल के पीछे पुलिस की टीमें मोबाइल लोकेशन के आधार पर लगी थीं। हालांकि वह खुद का फोन प्रयोग नहीं कर रहा था। मगर कुछ ऐसे नंबर पुलिस के पास थे, जिन पर वह कभी कभी संपर्क कर रहा था। इसी क्रम में उसकी लोकेशन चंडीगढ़ व दिल्ली होने का अंदेशा था। सुबह उसकी लोकेशन चंडीगढ़ मिली थी। इससे पहले अमृतसर, उधमपुर, कश्मीर तक थी। इसके चलते पुलिस की दो टीमें चंडीगढ़ व दिल्ली में डेरा डाले थीं। मगर वह शाम को किसी तरह ट्रेन बदलते हुए खुर्जा पहुंच गया और यहां जान देने का प्रयास किया। इधर, इस मामले में जीआरपी खुर्जा की सूचना पर हरदुआगंज पुलिस ने तस्करा दर्ज कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस व परिवार पहुंचा मेडिकल, बातचीत का इंतजार
इस खबर पर सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय, क्वार्सी व सिविल लाइंस पुलिस जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंच गई है। साथ में परिवार को भी बुला लिया गया है। देर रात उसका ऑपरेशन चल रहा था। पुलिस का प्रयास है कि उससे लूटे गए माल आदि को लेकर कुछ बातचीत हो जाए। मगर अभी डॉक्टरों ने बातचीत की अनुमति नहीं दी है।
गिरफ्तार आरोपी भेजा गया जेल
इस घटना में गिरफ्तार किया गया अतुल के साथी शुभम सिंह को मंगलवार को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। बता दें कि शुभम सिंह मूल निवासी बवुरा, बादलपुर जोनपुर हाल निवासी वरन अपार्टमेंट, गंगानगर, कोतवाली देहात बुलंदशहर का है। अतुल ने उसे दो लाख रुपये का लालच देकर यह घटना की थी।

- खुर्जा जीआरपी ने क्वार्सी के दोहरे हत्याकांड के आरोपी अतुल के ट्रेन की चपेट में आकर जख्मी होने की खबर दी है। उसे जीआरपी ने यहां मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस मामले में आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed