फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   mail thrown on the street

शादी 19 जनवरी को, कैसे पहुंचेगा निमंत्रण पत्र: सड़क पर फेंक दी गई डाक, मिला 500 लिफाफों से भरा बोरा

Sat, 18 Jan 2025 11:35 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 18 Jan 2025 11:35 AM IST
सार

अलीगढ़ के आईटीआई रोड पर एक बोरा सड़क पर पड़ा मिला। बोरा खोल कर देखा गया तो उसमें 500 लिफाफे थे। जिसमें आधार कार्ड हैं, इसके अलावा एएमयू, न्यायालय, सांसद, एलआईसी, बैंक बीमा पॉलिसी, शादी कार्ड, पत्रिकाएं, पुलिस की डाक शामिल हैं।

विज्ञापन
mail thrown on the street
सड़क पर पड़े मिले डाक के लिफाफों की जांच करते डाक विभाग अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

घरों में साधारण डाक भेजने को लेकर बरती जा रही लापरवाही का 17 जनवरी को खुलासा हुआ। आईटीआई रोड पर स्कूल के बाहर सड़क पर डाक से भरा बोरा मिला है, जिसमें करीब 500 लिफाफे हैं। ज्यादातर आधार कार्ड हैं, इसके अलावा एएमयू, न्यायालय, सांसद, एलआईसी, बैंक बीमा पॉलिसी, शादी कार्ड, पत्रिकाएं, पुलिस की डाक शामिल हैं। इसकी जानकारी मिलने पर आनन-फानन पुलिस और डाक विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और डाक के बोरे को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


थाना बन्नादेवी अंतर्गत आईटीआई रोड पर स्थित रोज एकेडमी पब्लिक स्कूल के गेट के बाहर सड़क पर डाक विभाग का बोरा दो दिन से पड़ा था। स्कूल के प्रबंधक देशदीपक ने बताया कि बुधवार की सुबह उन्होंने बोरा देखा तो स्थानीय पार्षद दिनेश भारद्वाज को इसकी जानकारी दी। पार्षद ने मौके पर पहुंंचकर आईटीआई चौकी प्रभारी विजय कुमार को बताया। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में बोरा खोलकर देखा तो उसमें डाक के करीब 500 लिफाफे भरे थे, जिनमें ज्यादातर आधार कार्ड थे। डाक के लिफाफे मिलने पर तत्काल इसकी जानकारी डाक विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही सीनियर पोस्ट मास्टर विनय कुमार वाष्र्णेय अन्य डाक कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए और डाक को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

सड़क पर मिले डाक से भरे बोरे को कब्जे में ले लिया है। बोरा कौन छोड़कर गया है, इसकी जांच कराई जाएगी। इसके लिए जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डाक को समय से लोगों तक पहुंचाया जाएगा।- विनय कुमार वार्ष्णेय , सीनियर पोस्ट मास्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

बोरा छीनकर भागने की हुई कोशिश

आईटीआई रोड पर मिले डाक विभाग के बोरे को खोलने के लिए पुलिस का इंतजार किया गया। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और बोरे को लोगों से छीनकर भागने लगा। लोगों ने युवक को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी। उसे कैमरे में भी कैद कर लिया। इसी दौरान युवक वहां से भाग निकला। स्थानीय पार्षद दिनेश भारद्वाज ने बताया कि जिस युवक ने बोरा छीनकर भागने की कोशिश की है। वही युवक बोरा यहां छोड़कर गया होगा। मौके पर पहुंचे डाक विभाग के कर्मचारियों को भी युवक का फोटो दिखाया गया, लेकिन उन्होंने युवक को विभाग का कर्मचारी मानने से इंकार कर लिया।


दिहाड़ी देकर लगा दिए निजी कर्मचारी
साधारण डाक को बांटने में डाक विभाग की लापरवाही लगातार सामने आती है। बताया जाता है कि इसका बड़ा कारण यह भी है कि डाक वितरण में लगे कर्मचारियों ने दिहाड़ी पर कुछ निजी कर्मचारियों को डाक बांटने का कार्य दे दिया है। निजी कर्मचारी भागदौड़ से बचने के लिए डाक के बोरे कूड़े के ढेर में फेंक देते हैं। आईटीआई रोड पर जिस युवक ने डाक के बोरे को लेकर भागने की कोशिश की है, यह निजी कर्मचारी बताया जा रहा है। चूंकि साधारण डाक का कोई रिकॉर्ड डाक विभाग नहीं रखता इसलिए डाक कर्मचारियों की मनमानी बनी हुई है।

महिला कर्मचारी ने दी स्कूल प्रबंधक को जानकारी

रोज एकेडमी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक देशदीपक स्कूल की दूसरी मंजिल पर रहते हैं। इस समय उनके पैर की हड्डी टूट गई है, इसलिए वह मुश्किल से ही चल पाते हैं। इसलिए नीचे नहीं आते। बुधवार की सुबह उनके घर पर रसोई की सफाई का कार्य करने के लिए आने वाली महिला ने जानकारी दी कि बुधवार की सुबह एक्टिवा पर सवार तीन युवक एक बोरा स्कूल के गेट के बाहर छोड़कर गए थे। बोरा अभी तक वहीं पड़ा है। इस जानकारी पर देशदीपक नीचे आए और इसकी जानकारी स्थानीय पार्षद को देकर पुलिस बुलवाई।

शादी 19 जनवरी को, समय पर कैसे पहुंचेगा निमंत्रण पत्र
आईटीआई रोड पर मिले डाक विभाग के बोरे में शादी के कई कार्ड थे। गौतम और स्वर्णा की शादी 19 जनवरी को है। इसमें शामिल होने के लिए आगरा रोड निवासी संजीव सक्सेना को भेजा गया निमंत्रण पत्र बोरे में मिला है। पला रोड निवासी अमित अग्रवाल को भेजा गया आशीष और स्नेहा की शादी का कार्ड भी बोरे में मिला है। राजा गौड़, मुस्तकीम आदि लोगों के आधार कार्ड भी बोरे में हैं। नौरंगाबाद निवासी मनीष कुमार को सांसद सतीश गौतम की ओर से भेजा गया पत्र भी बोरे में मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed