फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mahore society should protect the honor given by BJP

Aligarh News: भाजपा ने जो सम्मान दिया, उसकी रक्षा करे माहौर समाज

Mon, 10 Apr 2023 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Mahore society should protect the honor given by BJP
भाजपा द्वारा आयोजित प्रभावी मतदाता विराट महौर समाज सम्मेलन में सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री सूक्ष्म, लघु एवं उद्योग भानु प्रताप सिंह वर्मा ने माहौर व अनुसूचित समाज से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने माहौर समाज को जो सम्मान दिया है अब माहौर समाज की जिम्मेदारी बनती है कि उस सम्मान की रक्षा करे। उन्होंने आने वाले निकाय चुनाव में भाजपा के सहयोग का आह्वान किया और कहा कि यह सिर्फ भाजपा का दौर है, जब केंद्र की सरकार में अनुसूचित समाज से १२-१२ मंत्री काम कर रहे हैं।
विज्ञापन




खैर रोड के गेस्ट हाउस में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सभी दल इन दिनों अनुसूचित जातियों पर डोरे डालने का काम कर रहे हैं। मगर पिछला चुनाव सभी ने देखा। आपने अपनी पार्टी भाजपा का साथ दिया। बाकी दल सिर्फ वैमनस्यता फैलाने का काम करते हैं। भाजपा उस खाई को पाटने का काम करती है। चाहे वह कांशी राम के समय में मायावती की सत्ता बनवाने का दौर क्यों न रहा हो। जब प्रदेश चल रहा था, तभी अटल विहारी वाजपेयी ने मायावती को मुख्यमंत्री बनवाया। हमेशा अनुसूचित जातियों के हक के लिए बसपा के साथ खड़े रहे।
विज्ञापन



भाजपा हमेशा राष्ट्र, समाज की चिंता करती है। कभी वर्ग संघर्ष या जातीय संघर्ष पर ध्यान नहीं देती। इसी क्रम में माहौर समाज की हितैषी पार्टी भाजपा रही है। देश के राष्ट्रपति पद पर रामनाथ कोविंद को पहुंचाना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। भाजपा ही ऐसा दल है, जिसमें समाज के लोग पार्षद से लेकर सांसद तक बनने का सपना देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि सभासद से राजनीतिक जीवन शुरू किया और आज केंद्र में मंत्री हैं। अंत में उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर कहा कि इसका बदला हमें चुकाने का ये वक्त है। इस मौके पर सांसद सतीश गौतम, एमएलसी डा.मानवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक अनिल पाराशर, महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत व कार्यक्रम संयोजक संजू बजाज महानगर मंत्री नने अपने विचार व्यक्त किए। अन्य वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें सर्व समाज का हित सुरक्षित है। भारत माता को परमवैभव पर पहुंचाने का लक्ष्य लेकर पार्टी आगे बढ़ रही है।




इस मौके पर अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिकिशन कोरी, विक्रम जीनवाल, आशीष चौहान, गंगाप्रसाद प्रधान, राजकुमार कोरी, कन्हैया माहौर, विनोद माहौर, सूरज माहौर, योगेश माहौर, दिनेश माहौर, अमित बजाज, नीरज माहौर, विनोद, विक्रम जीनवाल मौजूद रहे। सभी ने मंत्री का स्वागत किया। इससे पहले मंत्री सर्किट हाउस पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत की। साथ में आने वाले निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए शहर में जातीय गणित के विषय में चर्चा की। इस दौरान भाजपा के महानगर मंत्री संजू बजाज की अगुवाई में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed