फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mahatma Gandhi was the first life member of AMU Students Union

पुण्य स्मरणः एएमयू छात्र संघ के पहले आजीवन सदस्य थे महात्मा गांधी

Sat, 30 Jan 2021 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो दीपक शर्मा, अलीगढ़
दीपक शर्मा, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi was the first life member of AMU Students Union
महात्मा गांधी की मूर्ति - फोटो : Facebook/CMO Rajasthan

सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी पहले ऐसे व्यक्ति थे जिनको अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ की आजीवन सदस्यता दी गई थी। कई बार महात्मा गांधी का अलीगढ़ आगमन हुआ। बापू की पुण्यतिथि 30 जनवरी पर विश्वविद्यालय और यहां के छात्र संघ से जुड़ी उनकी स्मृतियां भी ताजा हो गई हैं।

विज्ञापन


एएमयू के इतिहास के मामलों के जानकार डॉ. राहत अबरार कहते हैं कि 1925 में वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय आए और यहां पर छात्र संघ ने उनको मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। महात्मा गांधी उस समय स्वतंत्रता आंदोलन से युवाओं को जोड़ने के लिए परिश्रम कर रहे थे। यहीं पर उनको आजीवन छात्र संघ की सदस्यता दी गई। जिक्र मिलता है कि उस समय महात्मा गांधी ने अपील की थी कि छात्र अंग्रेजों से मिलने वाली सहायता को स्वीकार न करें।
विज्ञापन


डॉ. अबरार कहते हैं कि इसके अलावा महात्मा गांधी उस समय राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय अब्दुल मजीद ख्वाजा के आवास पर भी गए थे। गांधी उनके आवास पर कई दिनों तक रुके। मौजूदा समय में जो विश्वविद्यालय का एकेडमिक टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर है, वह उस समय अब्दुल मजीद ख्वाजा का आवास हुआ करता था। यहां पर राष्ट्रीय आंदोलन के संबंध में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। उस समय राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े कई बड़े नेता भी महात्मा गांधी के साथ आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बापू के हाथ से लिखा गया पत्र एएमयू में सुरक्षित
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी से जुड़ी हुई कुछ वस्तुएं संरक्षित हैं। सर सैयद एकेडमी में महात्मा गांधी के हाथ से लिखा उर्दू का पत्र संरक्षित है। साथ ही महात्मा गांधी के द्वारा प्रकाशित किए जाने वाले अखबारों की कुछ प्रतियां भी मौजूद हैं। इस तरह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने महात्मा गांधी की स्मृतियों को बहुत सहेज कर रखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed