फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mahashivaratri: District divided into 28 sectors, Magistrate posted

महाशिवरात्रि : 28 सेक्टर में बांटा जिला, मजिस्ट्रेट तैनात

Wed, 15 Feb 2023 02:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
Mahashivaratri: District divided into 28 sectors, Magistrate posted
महाशिवरात्रि पर्व पर महानगर और देहात को 28 सेक्टरों में बांटा गया है। महानगर में आठ और देहात में 20 सेक्टर बनाए गए हैं। जिनमें सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनाती हो गए हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा एवं साफ-सफाई आदि को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम सिटी मीनू राणा एवं एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बैठक की। जिसमें सभी विभागों के अफसरों को समय रहते तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एडीएम सिटी ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात सभी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी गंभीरता से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों के मंदिरों का भ्रमण कर तैयारियों को परख लें। मेला, शोभायात्रा के आयोजकों के साथ शांति समिति की बैठक कर लें। सभी एसडीएम, बीडीओ, एडीओ पुलिस के साथ भ्रमण कर मंदिरों की साफ-सफाई एवं फॉगिंग कराएं। पथ प्रकाश, पेयजल व्यवस्था ठीक कर गड्ढ़ों को दुरूस्त करा लें।
विज्ञापन

17 एवं 18 फरवरी को किसी भी स्तर पर बिजली कटौती न हो। खेरेश्वर धाम, अचलेश्वर पर व्यवस्थाएं ठीक कर लें। खैर रोड पर लीकेज ठीक कराएं। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाएं। रूट डायवर्ट कर दें। पर्याप्त फोर्स की तैनाती करें। सासनीगेट और देहलीगेट की मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षित कॉरिडोर बना लें। कावंडियां सेवा शिविर सड़क से दूर लगवाएं। एसपी सिटी ने कहा कि मंदिरों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर, एसीएम द्वितीय बृजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed