फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Maharishi Valmiki Jayanti

अलीगढ़ः धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा

Thu, 21 Oct 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Valmiki  Jayanti
महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा में निकाली गई झांकी। - फोटो : CITY OFFICE
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर महानगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। महर्षि वाल्मीकि की जय जयकार से शहर गूंज उठा। जगह-जगह पुष्प वर्षा का श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। झांकी देखने के लिए सड़क के दोनों ओर काफी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

शिशियापाड़ा से शोभायात्रा का प्रारंभ हुआ। पांच बैंड एवं छह झांकियों के साथ यात्रा का शुभारंभ भगवान दास, हरज्ञान स्वरूप विवेकी, प्रकाश देव, सतीश चंद्र, बाबूलाल सेवक और अमरज्ञान ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता घनश्याम सिंह चौहान ने किया। अतिथि के रूप में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त आदि उपस्थित थे। मेला समिति के संस्थापक अध्यक्ष श्यौराज जीवन एवं राजेश राज जीवन के अतिरिक्त बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

प्रतिमा सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने संसार में मानवता का संदेश दिया। राजा का प्रजा के साथ, पति का पत्नी के साथ, पिता का पुत्र के साथ, माता का बेटों के साथ, भाई का भाई के साथ क्या कर्तव्य होता है, यह भी दर्शाया। श्यौराज जीवन ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने महाकाव्य लिखकर अयोध्या के राजा श्रीराम चंद्र को भगवान बना दिया। शिशियापाड़ा से प्रारंभ शोभा यात्रा मामू भांजा, मीरीमल प्याऊ, पत्थरबाजार, बारहद्वारी, सराय हकीम, रेलवे रोड, पुराना बस स्टैंड, दूबे का पड़ाव, रामलीला मैदान होते हुए अचलताल स्थित वाल्मीकि मंदिर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आकाश मसीह, महेंद्र राठौर, सुनील चौहान, रामगोपाल रैना, प्रमोद शेखर, संदीप चौधरी, राजकुमार पंछी, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed