फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Maharaja Suheldev's birth anniversary celebrated

धूमधाम से मनाई महाराजा सुहेलदेव की जयंती, पीएम मोदी और सीएम योगी के भाषण का लाइव हुआ प्रसारण

Wed, 17 Feb 2021 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Suheldev's birth anniversary celebrated
महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह में कार्यक्रम का शुभारंभ करते कमिश्नर गौरव दयाल। - फोटो : CITY OFFICE
महाराजा सुहेलदेव की जयंती मंगलवार को नुमाइश के कृष्णांजलि नाट्यशाला सभागार में मनाई गई। कार्यक्रम में सुहेलदेव की वीरगाथा भी सुनाई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण का लाइव प्रसारण हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरूआत सांसद सतीश गौतम ने नीरज शहरयार पार्क स्थित शहीद स्तंभ एवं पद्म भूषण गोपालदास नीरज की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। इसके बाद सांसद सतीश गौतम व मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कृष्णांजलि नाट्यशाला में मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि सुहेलदेव अपने पराक्रम से मातृभूमि का मान बढ़ाने वाले राष्ट्रनायक थे। उन्होंने भारतीयता की रक्षा के लिए एकजुटता एवं समरसता का परिचय देते हुए सालार मसूद की विशाल सेना को परास्त कर संगठन की शक्ति को दिखा दिया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि भारतीय स्वाभिमान, संस्कृति और सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान शासक, राष्ट्र रक्षक महाराजा सुहेलदेव को उनकी जयंती पर शत-शत नमन करते हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए महाराजा सुहेलदेव ने जो कर दिखाया, वो काबिल ए तारीफ है। मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा ने सुहेलदेव के इतिहास के विषय में जानकारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीकाराम एवं माहेश्वरी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं देशभक्ति के गीत गाए। मदरसा चाचा नेहरू के छात्रों ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एडीएम वित्त विधान जायसवाल, एडीएम न्यायिक राकेश पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, पीडी डीआरडीए सचिन यादव, डीएचओ एनके सहानियां सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed