फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   mahant of shri gilharaj temple angry on comparison of allah and om

अलीगढ़: अल्लाह और ओम की तुलना पर भड़के श्री गिलहराज मंदिर के महंत

Wed, 15 Feb 2023 02:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
mahant of shri gilharaj temple angry on comparison of allah and om
महंत योगी कौशल नाथ।  - फोटो : संवाद
मौलाना अरशद के बयान पर आपत्ति जताने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा है। मौलाना अरशद द्वारा अल्लाह और ओम की तुलना पर श्री गिलहराज मंदिर के महंत योगी कौशलनाथ भड़क गए हैं। वहीं, मुफ्ती जाहिद अली ने कहा कि वसूली तौर पर यह बयान सही है।
विज्ञापन




महंत, श्री गिलहराज मंदिर, अचल ताल योगी कौशलनाथ ने कहा कि मौलाना अरशद मदनी के बयान से सहमत हूं। किसी के ईश्वर से दूसरे के ईश्वर की तुलना नहीं की जा सकती। ओम की ध्वनि ब्रह्मांड से है, जबकि अल्लाह की पहचान 1500 साल पुरानी है। सवाल उठता है कि मौलाना को तुलना करने की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने केवल विवाद के लिए ऐसा बयान दिया है।
विज्ञापन

सुन्नी थियोलॉजी विभाग, एएमयू के पूर्व विभागाध्यक्ष मुफ्ती जाहिद अली खान ने कहा कि मौलाना अरशद मदनी ने अल्लाह और ओम एक ही हैं का बयान दिया है। वसूली तौर पर यह सही है, लेकिन उन्होंने ऐसा बयान किस संदर्भ में दिया है, उस बारे में मैं नहीं कह सकता। आर्य समाज के लोगाें की राय में ईश्वर एक ही है। मेरे बचपन में हिंदू के लोग उर्दू में ओम लिखते थे, जबकि मुस्लिम उर्दू में अल्लाह लिखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश कुमार जैन ने कहा कि मौलाना अरशद मदनी के बयान से मैं बिल्कुल सहमत नहीं हूं। यह उनकी दिमाग की उपज है। ओम और अल्लाह एक कैसे हो जाएंगे? दोनों अलग-अलग हैं। अल्लाह की पहचान अलग है, जबकि ओम की पहचान अलग है। मुनियाें की पहचान भी अलग है। सबकी अपनी शक्तियां हैं। मौलाना को सोच-समझकर बयान जारी करना चाहिए।

गीतकार जॉनी फॉस्टर ने कहा कि मजहबी रहनुमाओं को बिला वजह के बहस मुबाहिसे से दूर रहना चाहिए। मज़हबी जलसों के जरिये मोहब्बत और इंसानियत के पैगाम को ही फैलाना चाहिए। हर बात में विवाद पैदा करने से बचना चाहिए। आम आदमी ईश्वर, भगवान, ओम, खुदा, अल्लाह, गॉड को केवल अच्छाई और पवित्रता के रूप में देखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed