फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mahant Nritya Gopaldas will come to Aligarh

Aligarh : अखिलेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 12 फरवरी से, आयोजन में आएंगे महंत नृत्य गोपालदास

Sun, 11 Feb 2024 12:05 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 11 Feb 2024 12:05 AM IST
सार

जगद्गुरू कृष्णदास महाराज, साध्वी ऋतंभरा, श्री रामजन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास रघुवीरपुरी स्थित अखिलेश्वर महादेव मंदिर में राम परिवार के साथ सिद्धि विनायक के विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा कराएंगे। 12 फरवरी को मंदिर प्रांगण में प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू होगा।

विज्ञापन
Mahant Nritya Gopaldas will come to Aligarh
अयोध्या रामजन्म भूमि न्यास समिति के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास

विस्तार

अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल संतो की टोली अलीगढ़ शहर में प्राण प्रतिष्ठा कराने आ रही है। 10 फरवरी को रघुवीरपुरी स्थित अखिलेश्वर महादेव मंदिर में इस संबंध में प्रेसवार्ता हुई। जिसमें सतीश गौड़ ने बताया कि जगद्गुरू कृष्णदास महाराज, साध्वी ऋतंभरा, श्री रामजन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास रघुवीरपुरी स्थित अखिलेश्वर महादेव मंदिर में राम परिवार के साथ सिद्धि विनायक के विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा कराएंगे। नेपाल पीठ के शंकराचार्य कृष्णदास महाराज भी महोत्सव में सहभागिता करेंगे।

विज्ञापन

पत्रकार वार्ता
उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को मंदिर प्रांगण में प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू होगा। 13 फरवरी को श्री विग्रहों की शोभायात्रा होगी। यात्रा मसूदाबाद चौराहा, होली चौक, गूलर रोड, मोरनी वाला पेच, महावीरगंज, बारहद्वारी होती हुई मंदिर पर सम्पन्न होगा। 14 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद दोपहर 2 बजे से रूद्राभिषेक होगा। 15 फरवरी को संत प्रवर अवधेशदास महाराज श्रीराम कथा करेंगे। 16 फरवरी को महंत नृत्य गोपालदास का सानिध्य प्राप्त होगा। वार्ता में ट्रस्ट के सचिव मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष सतेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा, नवीन शर्मा, मुकेश सिंघल, प्रवीन अग्रवाल, विनोद गुप्ता, सुभाष गौतम, ज्ञानेन्द्र गुप्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed