{"_id":"5a81ffb34f1c1b2d068b6528","slug":"mahanavitratha-bum-bhole-s-cheers-ganguja-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"महािशवराित्र ः बम भोले के जयकारों से गूंजा महानगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महािशवराित्र ः बम भोले के जयकारों से गूंजा महानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए रामघाट से कांवड़ लाते शिवभक्त। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बम बम भोले की गूंज से पूरा महानगर गुंजायमान है। सोमवार को रामघाट से गंगा जल लेकर बड़ी संख्या में कावड़िये रामघाट रोड से होते हुए अपने गंतव्य के लिए निकल रहे हैं। अलीगढ़ के आसपास जिले के कांवड़िये कंधे पर सजी कांवड़ लेकर बड़ी संख्या में गुजर रहे हैं। सिद्ध पीठ खेरेश्वर मंदिर में मंगलवार की रात 11.30 बजे से डीएम एवं एसएसपी समेत अन्य अधिकारी जलाभिषेक करेंगे।
रामघाट रोड पर कांवड़ियों की सेवा के हजारों की संख्या में शिविर लगे हैं। इनमें कांवड़ियों के खान-पान से लेकर दवा तक की व्यवस्था है। शिविर लगाने वाली सामाजिक संस्थाएं कांवड़ियों को बुला-बुलाकर खाने-पानी की वस्तुएं दे रहे हैं। रामघाट रोड पर लगे शिविरों में कांवड़ियों के मनोरंजन के लिए भी इंतजामात किए गए हैं। डीजे पर नाचते हुए कांवड़िये अपनी सफर को पूरा कर रहे हैं।
रविवार की देर रात हुई बारिश के बाद चली सर्द हवाओं का भी उनके ऊपर कोई असर नहीं है। बम भोले की जयघोष के साथ वह आगे बढ़ते जा रहे हैं। कांवड़ लाने वाले भक्तों के चेहरों पर थकान का नामोनिशान नहीं है। भगवान शिव की धुन में कांवडिये आगे बढ़ते जा रहे हैं। सिद्ध खेरेश्वर समिति के अध्यक्ष ठा. सत्यपाल सिंह ने बताया कि मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। यहां भक्तों का आना भी शुरू हो गया है। 13 तारीख की रात्रि 11.30 बजे जिलाधिकारी हृषिकेश भास्कर यशोद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी भगवान् शिव की वैदिक मंत्रों से पूजा कर जलाभिषेक का शुभारम्भ करेंगे। तत्पश्चात साधारण जलाभिषेक करने वाले भक्तों के लिए अलग-अलग द्वारों से मंदिर में प्रवेश कराया जायेगा। वहीं कावड़ियों के लिए प्रथक द्वार से प्रवेश कराया जायेगा। मंदिर प्रांगण में वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
अस्वस्थ शिव भक्तों के लिए चिकित्सक व दवाइयों की भी पूरी व्यवस्था है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के आलावा समिति के स्वयं सेवक तैनात रहेंगे। समिति ने खोया पाया केंद्र की भी व्यवस्था की है और भक्तों से आग्रह किया है की छोटे बच्चों की जेबों में बालक व पिता के नामों के साथ पता और मोबाइल नंबर की पर्ची अवश्य रखें। इसी तरह अचलेश्वर महादेव मंदिर, श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर पर भी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। यहां भी भक्तों के पहुंचने का क्रम जारी है।
नंगे पैर चल रहे कांवड़ियों के पैर हो रहे लहूलुहान
शिवरात्रि पर कांवड़ लेकर जाने वाले कांवड़ियों को इस बार भी अग्नि परीक्षा से गुजरना होगा। क्वार्सी चौराहे से हरदुआगंज तक की जर्जर सड़क उनका पग पग पर इम्तिहान लेगी तो सड़क पर पड़ी गिट्टियां भी उनके पैरों को लहूलुहान करेगी। पीडब्ल्यूडी विभाग ने रामघाट से क्वार्सी की ओर जाने वाले रास्ते के बड़े गड्ढों को तो भर दिया है, लेकिन दूसरी ओर के गड्ढे अभी तक ज्यों के त्यो बने हुए हैं। कांवड़िये इन गड्डों से होकर गुजर रहे हैं। नंगे पैर चल रहे कांवडियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस बार नंगे पैर कांवड़ ले जाने वालों की संख्या में कमी आई है।
यात्रियों की संख्या के हिसाब से दौड़ेगीं बसें
कांवड़ियों को रामघाट तक पहुंचाने का जिम्मा उठाने के लिए रोडवेज ने कमर कस ली है। एआरएम बुद्ध विहार और एआरएम अलीगढ़ ने बसों के ट्रिप बढ़ा दिए हैं। इस बार इन मार्गो पर अतिरिक्त बसों के संचालन के स्थान पर यात्रियों की संख्या के हिसाब से बस चलाई जाएगी। एआरएम बुद्ध विहार योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या का अंदाजा लगाना मुश्किल है। ऐसे में सभी बसों के ट्रिप बढ़ा दिए हैं। बस स्टैंड पर जिस मार्ग के यात्री ज्यादा होंगे वहां बस को दौड़ाया जाएगा। जबकि रामघाट रोड पर डग्गेमार वाहनों की पौबारह है। बड़ी संख्या में यहां डग्गेमार वाहन कांवड़ियों को रामघाट तक ले जा रहे हैं।