फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mahananda cancelled due to fog, Amrapali arrived eight hours late

कोहरे का असर: महानंदा निरस्त, आम्रपाली आठ घंटे देरी से पहुंची, मुसाफिरों ने ठिठुरते हुए घंटों किया इंतजार

Mon, 05 Jan 2026 10:25 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 05 Jan 2026 10:25 AM IST
सार

गोविंदपुरी से अलीगढ़ के मध्य चल रही मेमू फास्ट ट्रेन का संचालन गाजियाबाद तक कराने की मांग यात्रियों ने रेल प्रबंधन से की है। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन का विस्तार होने से इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन
Mahananda cancelled due to fog, Amrapali arrived eight hours late
स्टेशन पर रात 1.50 बजे कंबल ओढ़कर ट्रेन का इंतजार करते यात्री - फोटो : संवाद

विस्तार

कोहरे के चलते 4 जनवरी को महानंदा एक्सप्रेस निरस्त रही। आम्रपाली एक्सप्रेस आठ, मगध, चंपारण हमसफर, रीवा एक्सप्रेस तीन-तीन घंटे, गोमती एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस दो-दो घंटे की देरी से पहुंची।

विज्ञापन


कोहरे में वाहन रोड पर रेंग-रेंगकर चल रहे हैं। ट्रेनों की रफ्तार भी थम रही है और उनकी लेट-लतीफी शुरू हो गई है। खासकर रात के समय में सफर करने वाले मुसाफिरों को घंटों स्टेशन एवं प्लेटफॉर्म पर ठंड में ठिठुरते हुए ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को ठंड से बचाव को अभी तक अलाव एवं हीटर चलवाने की कोई व्यवस्था नहीं की है। जिसके चलते यात्री रात में ठंड से ठिठुरने को विवश हैं। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनें देरी से संचालित हो पा रही हैं।
विज्ञापन

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रात 1.43 बजे ठंड में ठिठुरते बच्चे शॉल ओढ़कर बैठे हुए बैठे गाजियाबाद तक चले गोविंदपुरी-अलीगढ़ मेमू ट्रेन 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंदपुरी से अलीगढ़ के मध्य चल रही मेमू फास्ट ट्रेन का संचालन गाजियाबाद तक कराने की मांग यात्रियों ने रेल प्रबंधन से की है। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन का विस्तार होने से इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। अभी तक उन्हें दूसरी ट्रेनों एवं अन्य वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है।

कानपुर से अलीगढ़ तक मेमू फास्ट ट्रेन के जरिए यात्री आसानी से आ जाते हैं, लेकिन अलीगढ़ से गाजियाबाद तक उन्हें दूसरी ट्रेनों या अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। गोमती एक्सप्रेस में भारी भीड़ रहने से यात्रियों को काफी परेशानी होती है। दैनिक यात्री रेल संगठन से जुड़े अरविंद तिवारी, विक्रम सिंह, रंजीत सिंह आदि ने मांग रखी है कि ट्रेन का विस्तार गाजियाबाद तक किया जाए। इससे आम यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed