{"_id":"63b2c9fd77caed227d6ae314","slug":"mahadev-rudrabhishek-by-21-kg-of-sugarcane-juice-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 21 किलो गन्ने के रस से हुआ महादेव का रूद्राभिषेक, अष्टगंध चंदन से सजाया रामेश्वर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 21 किलो गन्ने के रस से हुआ महादेव का रूद्राभिषेक, अष्टगंध चंदन से सजाया रामेश्वर को
Mon, 02 Jan 2023 05:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 02 Jan 2023 05:41 PM IST
सार
अलीगढ़ में 21 किलो गन्ने के रस से महादेव का रूद्राभिषेक चर्चा में बना हुआ है। श्री रामेश्वर मंदिर में अवस्थी ज्योतिष संस्थान ने गन्ने के रस से महा रूद्राभिषेक किया। साथ में भक्तों ने संगीतमय सुदंर कांड का पाठ और बालाजी महाराज के भजन का आनंद लिया।
विज्ञापन
गन्ने के रस से महादेव का रूद्राभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के सूर्य सरोवर कॉलोनी स्थित श्री रामेश्वर मंदिर में अवस्थी ज्योतिष संस्थान ने महा रूद्राभिषेक किया। आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी ने रामेश्वर महादेव का पूजन कर महा रूद्रभिषेक 21 किलो गन्ने के रस से महा रूद्राभिषेक किया। जिसके बाद रामेश्वर महादेव का अष्टगंध चंदन से भव्य श्रृंगार हुआ।
विज्ञापन
भक्तों ने संगीतमय सुदंर कांड का पाठ और बालाजी महाराज के भजन का आनंद लिया। हनुमत डटे रहो आसन पर जब तक कथा राम की होए, कथा राम की होए भगवान कथा राम की होए आदि चौपाईयाँ गाईं।आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन
आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी ने बताया कि रूद्राभिषेक से सभी व्याधियों का विनाश होता हैं। भगवान भोलेनाथ दीर्घायु का वरदान देते हैं। भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। भगवान भोलेनाथ जल दूध गंगा जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं।
विज्ञापन
महा रूद्राभिषेक में नेत्रपाल शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, गुरुशरन वार्ष्णेय, नूतन वार्ष्णेय, कुलदीप वार्ष्णेय, चंचल वार्ष्णेयख् सुमित वार्ष्णेय, रेनू शर्मा, शारदा राणा, संजीव गुप्ता, नीरा गुप्ता, वंदना गोयल, राजेश अग्निहोत्री, माधुरी अग्निहोत्री, विपिन त्रिपाठी, मंजू अवस्थी, वैष्णवी अवस्थी, कनिका अवस्थी, सारांश अवस्थी आदि उपस्थित थे।