{"_id":"6332009e6a251405487168ed","slug":"mahabodhi-express-brake-jam-reached-aligarh-late-by-two-and-a-half-hours-city-office-news-ali3012890143","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: महाबोधि एक्सप्रेस के ब्रेक जाम, ढाई घंटे देरी से पहुंची अलीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railways: महाबोधि एक्सप्रेस के ब्रेक जाम, ढाई घंटे देरी से पहुंची अलीगढ़
Tue, 27 Sep 2022 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:12 AM IST
सार
दिल्ली से महाबोधि एक्सप्रेस करीब सवा घंटे की देरी से दिल्ली से रवाना हुई। जैसे ही ट्रेन दोपहर 03:18 बजे खुर्जा जंक्शन और डांबर स्टेशन के बीच पहुंची, तभी इंजन से सातवीं बोगी में यात्रियों ने धुआं उठते देखा। यह देख उन्होंने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
दिल्ली से गया (बिहार) जा रही महाबोधि एक्सप्रेस के खुर्जा-डांबर स्टेशन के बीच ब्रेक जाम हो गए। धुआं उठता देख यात्रियों ने शोर मचा दिया। इस पर ट्रेन को रोक दिया गया। करीब घंटे भर तक ट्रेन डांबर स्टेशन पर खड़ी रही। बाद में रेलवे के टीएक्सआर विभाग की टीम ने तकनीकी खराबी को दूर किया, तब कहीं जाकर ट्रेन गंतव्य को रवाना हो सकी। अलीगढ़ स्टेशन पर ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे की देरी से पहुंची। इस पर ट्रेन में सवार यात्रियों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
दिल्ली से महाबोधि एक्सप्रेस करीब सवा घंटे की देरी से दिल्ली से रवाना हुई। जैसे ही ट्रेन दोपहर 03:18 बजे खुर्जा जंक्शन और डांबर स्टेशन के बीच पहुंची, तभी इंजन से सातवीं बोगी में यात्रियों ने धुआं उठते देखा। यह देख उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर पायलट दल ने कंट्रोलर को जानकारी देने के साथ ही इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन को डांबर स्टेशन पर रोक लिया।
विज्ञापन
ट्रेन में सवार यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों का कहना था कि ट्रेन पहले से ही काफी देरी से चल रही है। किसी तरह रेलवे स्टाफ ने यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इधर, टीएक्सआर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पता चला कि ब्रेक बाइडिंग ब्लॉक (ब्रेक जाम) के चलते यह परेशानी हुई है।
विज्ञापन
इस पर ब्रेक शू को सही करने के साथ ही तकनीकी खराबी को दूर कर ट्रेन को करीब 63 मिनट बाद गंतव्य को रवाना किया गया। ट्रेन करीब ढाई घंटे की देरी से अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान यात्रियों को काफी देर तक ट्रेन के आने का इंतजार करना पड़ा।