फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Magistrate will be posted at Shivalay

अलीगढ़ः श्रावण मास में प्रमुख शिवालयों पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

Fri, 23 Jul 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Magistrate will be posted at Shivalay
श्रावण मास में शिव भक्तों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने के लिए प्रशासन ने शहर के प्रमुख शिवालयों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। छह मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। इनके ड्यूटी स्थल भी तय कर दिए गए हैं। इनको आदेश दिए हैं कि वह मंदिर पर कोविड नियमों का पालन कराएंगे।
विज्ञापन

एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 25 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत हो रही है। 22 अगस्त को माह का अंत होगा। पहला सोमवार 26 जुलाई, दूसरा 2 अगस्त, तीसरा 9 अगस्त और चौथा 16 अगस्त को है। इन चारों सोमवार को शिव भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए प्रमुख शिवालयों पर जाते हैं। उनकी सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए छह मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। इनमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार को खेरेश्वर (सुबह चार से दोपहर 12 बजे), तहसीलदार कोल जयप्रकाश (दोपहर 12 से रात 8 बजे), अचलेश्वर महादेव मंदिर पर डीएचओ एनके सहानिया (सुबह चार से दोपहर 12 बजे), खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार (दोपहर 12 से रात 8 बजे), मंगलेश्वर महादेव मंदिर, जयगंज पर सहायक अभियंता नलकूप खंड प्रथम जफर अब्बास (सुबह चार से दोपहर 12 बजे) अवर अभियंता नलकूप खंड प्रथम इमरान अली (दोपहर 12 से रात 8 बजे) तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed