फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Maa Tuje Pranam

मां तुझे प्रणाम : स्वतंत्रता दिवस पर सजेंगे चौराहे, होगा राष्ट्रगान

Fri, 13 Aug 2021 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Maa Tuje Pranam
Maa Tuje Pranam - फोटो : CITY OFFICE
अमर उजाला ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत शहर के क्वार्सी चौराहा, किशनपुर, सेंटर प्वाइंट, घंटाघर, दुबे पड़ाव, देहली गेट, सासनी गेट, सारसौल, रामलीला मैदान, एटा चुंगी चौराहे पर सजावट की जाएगी। यह सजावट स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर होगी और अगले दिन यानी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को इन चौराहों पर राष्ट्रगान सुबह 10 बजे गूंजेगा। 52 सेकंड के लिए जहान थम-सा जाएगा। शहर के मुख्य चौराहों की सजावट के लिए सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक संगठनों को जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्षद विजय तोमर, अवंती लर्निंग क्लासेज, विवेक बगई सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल, युवा नेता डॉ. निशित शर्मा, अजय राज लिथो, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रुपेश पाठक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष ठा. शैलेंद्रपाल सिंह चौराहों का सजाने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

काव्य कैफे में गूंजेंगी देश भक्ति रचनाएं
जरा याद करो कुर्बानी नाम से आयोजित कवि सम्मेलन का आयोजन 14 अगस्त की शाम 7 बजे होगा। इसमें देश के जाने-माने कवियों के साथ चुनिंदा नए कवियों को भी मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
विज्ञापन

करिए पंजीकरण, पाइए सुर सम्राट की उपाधि
जिले के उभरते गायक कलाकारों को सुर सम्राट की उपाधि दी जाएगी। कार्यक्त्रस्म में प्रतिभाग करने के लिए कलाकारों को ऑडिशन देना होगा। यह ऑडिशन अलग-अलग आयु वर्ग में होगा। ऑडिशन में चयनित होने वाले गायक कलाकारों को परफार्मेंस करने का मौका दिया जाएगा। ऑडिशन समद रोड स्थित शरद पर्सेनैलिटी ग्रूमिंग सेंटर निकट मंगलम कांप्लेक्स पर 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक होगा। गायन के इच्छुक प्रतिभागी पंजीकरण के लिए इस मोबाइल नंबर 8392925271 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सहयोगी : ओजोन सिटी, पावर्ड बाई : सारेक्स बैटरी, पावर्ड बाई : प्रीमियर इंस्टीट्यूट। इनके अलावा ये सहयोगी हैं - बॉयंत बिल्टेक प्रा.लि., विनीत ऑटोमोबाइल्स, मक्खन लाल नन्नूमल, अग्रवाल प्लाई बोर्ड कंपनी, केएस माल, मैरिस रोड, विवेकानंद कॉलेज, रसिक टावर, रेडियो पार्टनर- बिग 92.7, डिजिटल पार्टनर - डी न्यूज नेटवर्क।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed