फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Maa Jeevan Hospital sealed

इगलास में जच्चा-बच्चा की मौत पर मां जीवन अस्पताल सील

Fri, 01 Jul 2022 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Maa Jeevan Hospital sealed
कस्बा के मां जीवन अस्पताल में प्रसव के दौरान गांव रामपुर की जच्चा व बच्चा की मौत पर सीएमओ ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया है। अस्पताल संचालक को चार जुलाई को प्रस्तुत होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

उधर, कोतवाल का कहना है कि मृतका की मौत का कारण जानने के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। विसरा जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। आरोपी डॉक्टर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गांव रामपुर निवासी शिखा को बुधवार को प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजन उसे मां जीवन अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। यहां डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान गर्भवती का पेट तो चीर दिया, लेकिन बच्चा बाहर नहीं निकाला और टांके लगाकर जेएन मेडिकल कॉलेज में ले जाने के लिए कह दिया। इस दौरान जच्चा व बच्चा दोनों की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. नीरज के आदेश पर एसीएमओ डॉ. बीके राजपूत मामले की जांच करने पहुंचे। उन्होंने सीएमओ के आदेश पर अस्पताल को सील कर दिया। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल संचालक को चार जुलाई बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed