फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MA Hindi exam of Raja Mahendra Pratap Singh University

Raja Mahendra Pratap Singh University: एमए हिंदी के चौथे पेपर की परीक्षा की निरस्त, अब होगी 18 जून को

Fri, 13 Jun 2025 03:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 13 Jun 2025 03:23 PM IST
सार

तीन जून को डीएस कॉलेज, एसवी कॉलेज, टीकाराम कन्या महाविद्यालय सहित अन्य महाविद्यालयों में एमए हिंदी के द्वितीय सेमेस्टर के चतुर्थ प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। प्रश्न पत्र पर शीर्षक “अस्मितामूलक विमर्श” अंकित था, जबकि प्रश्न पत्र में भाषा विज्ञान विषय से जुड़े प्रश्न थे।

विज्ञापन
MA Hindi exam of Raja Mahendra Pratap Singh University
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) ने पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न आने पर तीन जून को हुई एमए हिंदी के द्वितीय सेमेस्टर के चतुर्थ प्रश्न पत्र “अस्मितामूलक विमर्श” की परीक्षा निरस्त कर दी है। अब यह परीक्षा 18 जून को होगी। पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न आने को लेकर अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज के परीक्षार्थियों ने विरोध-प्रदर्शन भी किया था। डीएस कॉलेज में परीक्षार्थियों ने परीक्षा भी नहीं दी थी।

विज्ञापन


तीन जून को डीएस कॉलेज, एसवी कॉलेज, टीकाराम कन्या महाविद्यालय सहित अन्य महाविद्यालयों में एमए हिंदी के द्वितीय सेमेस्टर के चतुर्थ प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। प्रश्न पत्र पर शीर्षक “अस्मितामूलक विमर्श” अंकित था, जबकि प्रश्न पत्र में भाषा विज्ञान विषय से जुड़े प्रश्न थे। परीक्षार्थियों ने जब दूसरे विषय के प्रश्न देखे तो वह चकरा गए। उन्होंने पाठ्यक्रम के बाहर के प्रश्न आने की बात कक्ष निरीक्षकों को बताई। कक्ष निरीक्षकों ने केंद्र व्यवस्थापकों जानकारी दी। 
विज्ञापन


परीक्षार्थियों ने इस बारे में लिखित शिकायत की थी। मगर, विवि प्रशासन ने परीक्षा निरस्त करने के बजाय कहा कि पेपर का परीक्षण कराकर उसके बाद निर्णय लिया जाएगा, जबकि तीन जून को पहली पाली में हुई बीएएलएलबी द्वितीय सेमेस्टर के तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा निरस्त कर दी थी, क्योंकि पेपर पर हिंदी में प्रश्न नहीं थे, जिस पर विद्यार्थियों ने हंगामा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन जून को हुई एमए हिंदी के द्वितीय सेमेस्टर के चतुर्थ प्रश्न पत्र “अस्मितामूलक विमर्श” की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। अब यह परीक्षा 18 जून को होगी। निरस्त बीएएलएलबी द्वितीय सेमेस्टर के तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा भी 18 जून को होगी।- धीरेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक, आरएमपीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed