{"_id":"63c312e72682e72ed918f045","slug":"lucknow-beat-aligarh-cricket-school-b-aligarh-news-ali309070348-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लखनऊ ने अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल बी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लखनऊ ने अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल बी को हराया
विज्ञापन
महुआ खेड़ा में अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान पर ऑल इंडिया अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच में लखनऊ ने अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल बी को आठ विकेट से हरा दिया। रविवार को सुबह 10 बजे एलडीए लखनऊ और अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
निर्धारित 40 ओवर के मैच में अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल बी ने 113 रन बनाए। रॉबिन ने 25 रन की पारी खेली। लखनऊ की तरफ से आयुष गिहार और सात्विक राव ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में उतरी लखनऊ की टीम ने 21.4 ओवर में 114 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीत लिया। सात्विक राव ने 56 रन और अल्ताफ ने 33 रन बनाए।
स्कूल की तरफ से हिमांशु ठाकुर और अर्पित चौहान ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सात्विक को मुख्य अतिथि निर्वाचन अधिकारी कौशल चौधरी ने दिया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज आयुष को कपिल जादौन ने गेंद भेंट किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष डॉ. राकेश सक्सेना, सचिव अर्जुन सिंह फकीरा, अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव अब्दुल वहाब, अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सलाहकार व पूर्व रणजी खिलाड़ी फसाहत अली, प्रशिक्षक मसूदुज्जफर अमीनी, स्कूल के व्यायाम प्रशिक्षक अमित राजौरिया, सतीश यादव, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।