फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lover's brother raped the girl

घुमाने ले गई बहन, प्रेमी के भाइयों ने किया दुष्कर्म

Sat, 18 Jul 2020 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Lover's brother raped the girl
मडराक क्षेत्र की एक विवाहित युवती अपने प्रेमी संग घर से जाते समय अपनी छोटी बहन को घुमाने के बहाने ले गई और गुरुग्राम में अपने प्रेमी के छोटे भाइयों के सुपुर्द कर दिया। उन्होंने उसके साथ पहले गुरुग्राम में और फिर बुलंदशहर ले जाकर दुष्कर्म किया। 25 दिन बाद बंधनमुक्त होकर लौटी युवती ने एसपी क्राइम को पूरी घटना बताई है।
विज्ञापन

युवती के अनुसार 19 जून को उसकी शादीशुदा बड़ी बहन अपने प्रेमी संग जाने के लिए निकली और उसे घर से यह कहकर ले गई कि घूमने चल रहे हैं। वह बातों में आकर उसके साथ पहले बुलंदशहर पहुंची। वहां से उसे गुरुग्राम ले जाया गया। जहां बड़ी बहन ने छोटी बहन को अपने प्रेमी के भाइयों के सुपुर्द कर दिया। खुद प्रेमी संग गायब हो गई। फिर उसके साथ प्रेमी के भाइयों ने दुष्कर्म किया। दो दिन तक वहां बंधक बनाकर रखा और फिर बुलंदशहर लाकर कई दिन तक बंधक रख दुष्कर्म किया और विरोध पर पीटा भी। किसी तरह दो दिन पहले वह वहां से बंधनमुुक्त होकर आई है। इस मामले में परिजनों संग शिकायत करने एसपी क्राइम के पास पहुंची। एसपी क्राइम ने एसओ मडराक को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अधेड़ ने किया किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा नहीं लिखा
विजयगढ़ थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ गांव के ही 45 एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना एक महीने पुरानी है। आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पकड़ लिया। मगर थाने लाकर तीन दिन रखने के बाद छोड़ दिया और पीड़ित का मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया गया। इस मामले में एसपी देहात से शिकायत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने एसपी देहात को दी शिकायत में कहा है कि 15 वर्षीय बेटी घर पर थी। तभी गांव का ही व्यक्ति उसे बरगला कर एक मकान में ले गया। वहां दुष्कर्म किया। शोर पर आस पड़ोस के लोग आ गए। इस पर आरोपी धमकाता हुआ भाग गया। खबर पर पुलिस भी पहुंची और आरोपी पकड़ा गया। मगर कार्रवाई नहीं हुई। अब अब आरोपी युवक धमकी दे रहा है। एसपी क्राइम अतुल शर्मा ने प्रकरण में सीओ को मौके पर जाकर जांच करने व आगे कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed