{"_id":"653c1798c01c0318ef0d2e49","slug":"lover-accused-of-murdering-girl-sent-to-jail-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: युवती की हत्या का आरोपी प्रेमी भेजा जेल, शादी से आठ दिन पहले मार दिया था प्रेमिका को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: युवती की हत्या का आरोपी प्रेमी भेजा जेल, शादी से आठ दिन पहले मार दिया था प्रेमिका को
Sat, 28 Oct 2023 06:32 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 28 Oct 2023 06:32 AM IST
सार
शादी से आठ दिन पहले युवती की प्रेमी द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर से सटे क्वार्सी के गांव बरहेती में शादी से आठ दिन पहले युवती की प्रेमी द्वारा गला दबाकर हत्या का आरोपी प्रेमी 27 अक्तूबर को जेल भेज दिया गया। बता दें कि आठ दिन बाद युवती की शादी होनी थी। इसी से आहत होकर युवक ने उसकी हत्या कर दी। युवती के घर लोगों की आवाजाही लगी रही।
विज्ञापन
घटनाक्रम के अनुसार गांव के किसान ज्ञानेंद्र सिंह के आठ बच्चों में पांचवें नंबर की बेटी 23 वर्षीय शीनू थी। उसकी परिवार ने शादी तय कर दी थी और चार नवंबर को शादी होनी थी। आरोप है कि गांव के ही युवक के उससे ढाई वर्ष से प्रेम संबंध थे। इसकी भनक लगने पर परिवार ने दोनों पर बंदिश लगाई और युवती की शादी तय कर दी थी।
विज्ञापन
इसी से आहत होकर रात में मिलने के बहाने बुलाकर युवती की हत्या कर संजीव उर्फ राजा ने शव भूसे में दबा दिया। हालांकि रात में ही पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर दिया। 26 अक्तूबर को दिन भर चली पूछताछ के बाद लिखा पढ़ी पूरी की गई और 27 अक्तूबर को जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर ने जेल भेजने की पुष्टि करते हुए बताया कि आगे तथ्यों पर विवेचना जारी है।
विज्ञापन