फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lovely Punishment Hai Tera By Bhavani ....

प्यारा सजा है तेरा द्वारा भवानी ....

Tue, 27 Sep 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:27 AM IST
सार

नवरात्र फलाहार महोत्सव समिति के तत्वावधान में प्रथम नवरात्र पर सोमवार को चोटी वाला मंदिर इंद्रा नगर खैर रोड़ पर भजन संध्या का आयोजन हुआ।प्रथम नवरात्र पर माता रानी का दूध, दही, केसर, शहद, गंगाजल से अभिषेक कराया गया।देर रात हुई भजन संध्या में भक्तजन झूमते रहे।

विज्ञापन
Lovely Punishment Hai Tera By Bhavani ....
हाथरस अड्डा पथवारी मंदिर में नवरात्र पर पूजन करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

नवरात्र फलाहार महोत्सव समिति के तत्वावधान में प्रथम नवरात्र पर सोमवार को चोटी वाला मंदिर इंद्रा नगर खैर रोड़ पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। पूजन लोकेश शास्त्री ने कराया। प्रथम नवरात्र पर माता रानी का दूध, दही, केसर, शहद, गंगाजल से अभिषेक कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक जगत सिंह, शंकर लाल, रामबाबू आदि रहे। इस मौके पर मां दुर्गा, लड्डू गोपाल, राधा- कृष्ण की बड़ी ही सुंदर झांकी देखने को मिली। पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने कभी फुर्सत हो तो जगदम्बे..., सीमा वार्ष्णेय ने मेरो छोटो सो लड्डू गोपाल..., प्रेम लता ने आए मईया के नवराते..., गिरीश गुप्ता ,कान्हा वार्ष्णेय ने माता के भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, पूर्व विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, पूर्व मेयर सावित्री वार्ष्णेय, संजय गोयल, ज्ञान प्रकाश गौड़, राजेंद्र शर्मा, सौरभ माहेश्वरी, कान्हा वार्ष्णेय, जीतू वार्ष्णेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री वार्ष्णेय मंदिर में नवम नवरात्रि महोत्सव के तहत माता रानी का प्यारा दरबार सजाया गया। मंदिर महंत पंडित मनोज मिश्रा ने विधि- विधान से माता रानी की पूजा कराई। लाजेश शेखर सर्राफ, शहर विधायक मुक्ता राजा, पूर्व विधायक संजीव राजा, एमएलसी ठा. मानवेंद्र प्रताप सिंह, राधे श्याम गुप्ता स्क्रैप, विष्णु भैया, आकाशदीप वार्ष्णेय, राजू गनपत, मनोज काका, रेणु काकी, सीमा वैभव, अलका रानी, शिवानी, साधना शेखर, ऋषि, संजीव आदि ने आरती कर माता रानी का आशीर्वाद लिया।
देर रात हुई भजन संध्या में भक्तजन झूमते रहे। इस मौके पर नवदुर्गा महोत्सव समिति के संस्थापक अध्यक्ष संजीव वैभव , अध्यक्ष कृष्ण कुमार सीतू, महासचिव संदीप वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता, मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक आदि मौजूद रहे।
डांडिया और गरबा में सब झूमे
हितैषी संस्था की ओर से रामघाट रोड स्थित एक होटल में शांभवी डांडिया उत्सव मनाया गया। शुभारंभ गणेश एवं देवी मां के समक्ष हितैषी संस्था की संरक्षक आरती मित्तल एवं शालिनी मित्तल ने दीप प्रज्जवलन कर किया। यहां नयनाभिराम झांकियों ने सबका मन मोह लिया।

यहां भक्ति से ओत- प्रोत डांडिया गीतों पर सभी सदस्यों ने मिलकर गरबा डांस कर सुंदर प्रस्तुति दी। आयोजन में ऊषा अग्रवाल, अल्का अग्रवाल, शशि अग्रवाल, अंजना गोयल, सपना, कविता, ललिता, रश्मि तनु, रश्मि पाठक, मानसी, वंदना, कल्पना, अदिति, तनु, क्यूरी, अंजना अग्रवाल, कल्पना, अंजना और चित्रा का सहयोग रहा। संचालन कल्पना वार्ष्णेय ने किया।

नौरंगाबाद नौदेवी मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु।  संवाद

नौरंगाबाद नौदेवी मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed