फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Loved couple caught, got married

Aligarh News: प्रेमी युगल को पकड़ा, शादी कराई

Tue, 12 Mar 2024 12:19 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:19 PM IST
विज्ञापन
Loved couple caught, got married
प्रेमी युगल को पकड़ा, शादी कराई
विज्ञापन

मडराक। मडराक थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने एकांत में पकड़ लिया। पहले युवक की जमकर पिटाई की। उसके बाद मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। इसकी क्षेत्र में चर्चा रही। पूरा मामला मडराक थाना क्षेत्र के गांव बढ़ोली फतेहखां से जुड़ा हुआ है। बताते हैं कि प्रेमी युगल का पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।


गौर हो कि हंगामे के बाद हुए इस विवाह में प्रेमी युगल के परिजन भी सम्मिलित हुए। ग्रामीणों ने बताया कि विवाह उनकी रजामंदी के बाद हुआ है। इस मामले में मडराक इंस्पेक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों से या ग्रामीणों से इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। सोमवार दोपहर प्रेमी गांव के निकट एक खेत में पहुंच गया। मौका पाकर प्रेमिका भी उससे मिलने पहुंच गई।
विज्ञापन




कुछ देर बाद ग्रामीणों ने दोनों को एक खेत में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीण दोनों को आगरा रोड स्थित एक मंदिर में ले गए, जहां प्रेमी युगल ने एक दूसरे को माला पहनाया। प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा। दोनों की शादी कराई गई। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ प्रेमी के घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed