फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Love story created a mutiny at the police station on Harduaganj

प्रेम कथा पर हरदुआगंज थाने में मचा गदर

Sat, 18 Jun 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Love story created a mutiny at the police station on Harduaganj
हरदुआगंज थाने में धरने पर बैठीं मेयर और साथ में अन्य भाजपा नेता। - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
जलाली में दूसरे समुदाय की युवती से शादी करने के लिए युवक का धर्म परिवर्तन कराने, कथित तौर पर दबाव बनाये जाने पर युवक का दूसरे धर्म के अनुसार शारीरिक परिवर्तन कराने और शादी के कुछ दिनों बाद ही युवती को मायके में रखने का प्रकरण गंभीर हो गया है। पीड़ित युवक को दर-दर भटकाने को लेकर भड़के भाजपाइयाें ने शुक्रवार दोपहर बाद हरदुआगंज थाने में दो घंटे तक जबरदस्त विरोध किया। भाजपाइयों का आरोप था कि 15 साल पहले आई फिल्म ‘गदर... एक प्रेम कथा’ की पुनरावृत्ति हो रही है। जिस तरह से फिल्म में सरदार की भूमिका निभा रहे सन्नी देयोल को पाकिस्तान में प्रताड़ित किया गया था उसी तरह से इस मामले में युवक को बेवजह मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इधर, देर रात इंस्पेक्टर हरदुआगंज दिलीप सिंह ने बताया कि डाक्टरी परीक्षण में युवक का शारीरिक परिवर्तन कराने का दावा सही निकला है लेकिन ये कुछ महीने पुराना परिवर्तन है। डाक्टरों ने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है। युवक को उसके घर जलाली भेज दिया गया है।  
विज्ञापन

दोपहर बाद मेयर शकुंतला भारती इसी प्रकरण में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी करने थाने पहुंची थीं क्योंकि युवक के परिजनों का आरोप था कि युवक को कहीं छिपा दिया है। मेयर ने थाने पहुंच कर मुंशी रामेंद्र सिंह यादव से जानकारी की तो रामेंद्र ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। मेयर ने अपने प्रोटोकॉल का हवाला दिया तो मुंशी ने तपाक से कहा कि आप होंगी मेयर..? मैं आपको नहीं जानता..। उन्होंने समर्थकों के साथ ही एसओ कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर के साथ पहुंचे भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष मानव महाजन, मनीष अग्रवाल, कन्हैया, उदयवीर सिंह लोधी, हरीश कुमार, बजरंग दल के जिला संयोजक केदार सिंह, राम कुमार आर्य, सौरभ माहेश्वरी, अशोक तिवारी, मोनू अग्रवाल, राष्ट्र सौरभ अरुण, प्रवेश लोधी, हरीश कुमार, मनोज शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के साथ सपा सरकार के कुशासन पर जबरदस्त नारेबाजी शुरू हो गई। आरोप लगाया गया कि सत्ताधारी दल के एक माननीय के दबाव में मामले को युवती के पक्ष में किया जा रहा है और युवक को परेशान किया जा रहा है। हंगामे की खबर मिलते ही सीओ अतरौली विजेंद्र द्विवेदी मौके पर पहुंचे क्योंकि एसओ दिलीप सिंह मथुरा में एक पेशी में गये थे। सीओ के साथ मौके पर कुछ फोर्स भी पहुंचा। मेयर से सीओ ने बात की और मुंशी को फटकारा। उन्होंने कहा कि मुंशी की लिखित शिकायत एसएसपी से होगी और कार्रवाई भी होगी। दबाव बढ़ता देख मुंशी ने कुछ देर बाद खुद ही माफी मांग ली। इस पर मेयर ने कहा कि जब उनके साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है तो आम आदमी के साथ क्या होता होगा..? ये सब कुछ होने के बाद भी पुलिस ने मेयर को संबंधित युवक के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed