फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Loudspeaker rings at 649 religious places in the city

अलीगढ़ : शहर में 649 धार्मिक स्थलों पर बजता है लाउडस्पीकर

Sat, 23 Apr 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Loudspeaker rings at 649 religious places in the city
शहर विधायक मुक्ता राजा के पत्र के बाद जिला प्रशासन ने सर्वे कराकर साफ किया है कि शहर में 649 धार्मिक स्थलों पर अजान व आरती में लाउडस्पीकर का प्रयोग होता है। इनमें से किसी भी धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर की आवाज परिसर से बाहर नहीं जाती है।
विज्ञापन

शहर विधायक मुक्ता राजा ने सोमवार को डीएम को पत्र भेजकर शहर की मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों की जानकारी के साथ मस्जिद, मंदिरों के अलावा धार्मिक स्थलों की संख्या की जानकारी मांगी थी। उन्होंने पूछा था कि कितनी मस्जिदों पर लाउडस्पीकर लगे हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार मस्जिदों पर बज रहे लाउडस्पीकरों की तीव्रता कितनी होनी चाहिए? जिला प्रशासन ने लाउडस्पीकरों का भौतिक परीक्षण किया है या नहीं, यदि नहीं तो भौतिक परीक्षण कराकर मस्जिदों के लाउडस्पीकरों की आवाज को न्यायालय के निर्देशानुसार कराने जाने आदि की जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन

एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि सर्वे कराकर शहर विधायक को मांगी गई सभी जानकारियां उपलब्ध करा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि शहर में 649 धार्मिक स्थल हैं, जहां पर अजान व आरती के लिए लाउडस्पीकर का प्रयोग होता है। इनमें से किसी भी धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर की आवाज परिसर से बाहर नहीं जाती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में प्रशासन की तरफ से धार्मिक स्थलों का सर्वे कराया गया था, जिसमें 1468 स्थानों पर लाउडस्पीकर के जरिए अजान व आरती होती है। इनमें कोल तहसील क्षेत्र में 270, अतरौली में 367, खैर में 62, गभाना में 48 व इगलास तहसील क्षेत्र में 72 स्थानों पर धार्मिक स्थल हैं। उन्होंने बताया कि शहर के कोतवाली, देहलीगेट, सासनी गेट व रोरावर थाना क्षेत्र में 252 स्थान, बन्नादेवी व गांधीपार्क में 110, क्वार्सी व सिविल लाइंस में 287 स्थानों पर लाउडस्पीकर से मजिस्दों में अजान व मंदिरों में आरती होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed