Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lord Chitragupta returns to the temple after 32 years

Aligarh News: 32 साल बाद मंदिर में लौटे भगवान चित्रगुप्त

Fri, 27 Nov 2026 03:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Fri, 27 Nov 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Lord Chitragupta returns to the temple after 32 years
भगवान चित्रगुप्त की पूजा करते पदाधिकारी। - फोटो : samvad
शहर के ब्रह्मणपुरी स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में बृहस्पतिवार को 32 साल बाद रौनक लौट आई। मंदिर में भगवान श्री चित्रगुप्त, बांके बिहारी और मां दुर्गा की मूर्तियों की विधिवत स्थापना हुई। यह पल श्रद्धालुओं के लिए भावुक कर देने वाला था।सुबह से ही मंदिर में पूजन-अर्चन और प्राण प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए थे।
विज्ञापन



इसके बाद भगवान की भव्य मूर्तियों को सिंहासन पर विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा श्री चित्रगुप्त मंदिर से शुरू होकर ब्रह्मणपुरी के प्रमुख मार्गों से गुजरी। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान के स्वरूपों का स्वागत किया। मंदिर में भंडारे का आयोजन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मंदिर का इतिहास और पुनर्स्थापना
इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1937 में मुंशीलाल और राधेलाल ने कराया था। वर्ष 1994 में मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो गई थीं। पुलिस उन मूर्तियों का पता नहीं लगा सकी थी, जिससे मंदिर लंबे समय तक मूर्ति विहीन रहा। क्षेत्रीय पार्षद योगेश जौहरी ने स्थानीय लोगों के सहयोग से इसकी पुरानी गरिमा लौटाने की पहल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में रह रहे डॉ. श्याम सक्सेना की अनुमति से मंदिर का सुंदरीकरण कराया गया। इस आयोजन में पंकज शर्मा, अशोक सक्सेना, गोपाल जौहरी, योगेश सक्सेना, तरुण सक्सेना, डॉ. रजत सक्सेना, नरेश सक्सेना, शैलेंद्र सक्सेना और कल्पित सक्सेना का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed