फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   looted women from aligarh medical college

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला को लूटा

Sun, 24 Jan 2021 12:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
looted women from aligarh medical college
कस्बा हरदुआगंज के मोहल्ला अहीरपाड़ा की बुजुर्ग महिला से जेएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शनिवार दोपहर 50 हजार रुपये लूट लिए गए। बुजुर्ग महिला यहां भरती अपने देवर की तीमारदारी में लगी थी। इसी बीच लुटेरे ने महिला को पहले तो बातों में उलझाया, फिर एकांत में ले जाकर रुपयों का पर्स छीनकर भाग गया। इस दौरान महिला ने विरोध करते हुए बदमाश के सिर र्में ईंट भी मारी, मगर रुपये नहीं बचा सकी। घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ है। पुलिस बदमाश की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

महिला सरोज देवी नाम की 60 वर्षीय महिला के देवर सुरेश चंद्र को शुक्रवार देर शाम हृदयाघात हुआ था। तभी से वे जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती हैं। सरोज देवी व परिवार के कुछ अन्य सदस्य तीमारदारी में लगे हुए हैं। दिन में महिला के दामाद उन्हें 50 हजार रुपये देकर गए थे। वाकया 3 बजे के आसपास का है, महिला जांच कराने अल्ट्रासाउंड रूम में गई। वहां से महिला को पर्ची बनवाकर लाने के लिए बोला गया। इस पर महिला इमरजेंसी के गेट पर मौजूद काउंटर कक्ष पर पर्चा बनवाने पहुंची। तभी पीछे-पीछे एक युवक महिला के पास पहुंचा।
विज्ञापन

अनुमान है कि उसने महिला के पर्स में रुपयों की गड्डी देख ली। युवक ने महिला को यह कहते हुए बातों में उलझाया कि आपके देवर बीमार हैं। मैं उन्हें जानता हूं। आपके रिश्तेदार ऊपर बैठे हैं, वे बुला रहे हैं। आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। मैं, सब दिखवा लुंगा। इन बातों पर महिला उसके फेर में फंस गई और इमरजेंसी में से झीने के रास्ते ऊपर भरती देवर के पास जाने लगी। झीने में एकांत पाते ही युवक ने महिला के हाथ से पर्स छीनना शुरू कर दिया। इस पर महिला विरोध पर उतर आई। पास ही पड़ी एक ईंट उठाकर युवक के सिर में दे मारी। शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ को देख युवक यह कहते हुए पर्स छीनकर भाग गया कि महिला झीने से गिर गई है, वह तो उसकी मदद कर रहा था। पब्लिक कुछ समझ पाती, तब तक युवक रुपयों का पर्स छीन ले गया। खबर पर सिक्योरिटी स्टाफ, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर रविंद्र दुबे आदि पहुंच गए। बाद में सीसीटीवी चेक किया गया तो पूरा घटनाक्रम कैद पाया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार मामले में आरोपी की तलाश कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed