{"_id":"570418294f1c1bd137c813d8","slug":"looted-the-women-captive-mother-and-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर में महिलाओं ने बंधक बनाकर मां-बेटियों को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैर में महिलाओं ने बंधक बनाकर मां-बेटियों को लूटा
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैर में कृषि उत्पादन मंडी के सामने नई कॉलोनी है। जिसमें अभी कुछ ही मकान बने हैं, जिनमें परिवार रह रहे हैं। वहां उदयवीर सिंह पुत्र खजान सिंह का मकान भी है। जो नोएडा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते है। सोमवार की शाम घर में पत्नी बबिता और दो पुत्रियां आरती और भावना मौजूद थीं। तभी वहां घूम रहीं तीन महिलाओं ने गेट खटखटाया तथा गृहस्वामिनी से पीने के लिए पानी मांगा। वह पानी लेने के लिए अंदर घुसी ही थी कि तीनों महिलाएं उसी के पीछे मकान में घुस गईं।
उन्होंने सबसे पहले अंदर से मेन गेट बंद कर लिया। फिर चाकू से धमका कर गृहस्वामिनी दोनों बेटियों को एक कमरे में बंद कर दिया। फिर तीनों महिलाआें ने दूसरे कमरे को खंगाला तथा अलमारी, बेड आदि से दस हजार की नगदी, ढाई तोले सोने के जेवरात, दस किलो देशी घी, दाल और अन्य खाने का सामान कपड़े आदि लेकर भाग गईं। बाद में गृह स्वामिनी और पुत्रियों के काफी देर शोर मचाने के बाद कुछ कॉलोनी वाले वहां पहुंचे तथा उन्हें मुक्त कराया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। कोतवाल राजवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।