फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   looted Rs 1.22 lakh

बाइक सवार बदमाशों ने 1.22 लाख रुपये लूटे

Wed, 17 Feb 2021 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
looted Rs 1.22 lakh
थाना देहली गेट क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने युवक से तमंचे के बल पर सवा लाख रुपये लूट लिए। जलालपुर का रहने वाला टिंकू पुत्र स्वर्गीय नत्थू सिंह के रिश्तेदार हाथरस में रहते हैं। सोमवार रात को वह हाथरस में अपने रिश्तेदार से एक लाख 22 हजार रुपये लेकर बाइक से अपने घर जा रहा था। शाहपुर हाईवे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसको रोक लिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने तमंचा निकालकर उसकी कनपटी पर रख दिया और जेब में हाथ डाल कर नकदी निकाल ली। विरोध पीड़ित के थप्पड़ भी मारे। इसके बाद लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के राहगीर इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना देहली गेट के प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली और देहली गेट के बॉर्डर की घटना है। इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed