फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   looted 25 thousand rupees

मडराक की तर्ज पर बन्नादेवी में अगवा कर लूटे 25 हजार

Mon, 17 Feb 2020 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
looted 25 thousand rupees
पिछले माह मडराक में टिर्री चालक हुई लूट की तर्ज पर शनिवार रात बन्नादेवी के जीटी रोड पर बहजोई के रहने वाले युवक को लूट लिया गया। युवक को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया और फिर मुंह पर टेप बांधकर उससे 25 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश बाद में उसे फल मंडी के पास फेंक गए। लुटा-पिटा युवक वापस अपने रिश्तेदारों के पास जिला अस्पताल आया और फिर किराए के रुपये लेकर घर गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद के बहजाई निवासी सफीक पुत्र गफूर खां की मां मजीदन का यहां जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और कई दिन से वे भरती हैं। सफीक शनिवार देर शाम अपनी मां को देखने आया था। देखने के बाद वह वापस घर जाने के लिए रसलगंज चौराहे पर पहुंचा तो एक कार सवार ने उसे लिफ्ट देने के बहाने बैठा लिया। कार जैसे ही सारसौल से आगे निकली तो उसे डरा धमकाकर उसमें सवार बदमाशों ने उसके मुंह पर टेप बांध दिया और मारपीट की। जबरन जेब में रखे 25 हजार रुपये निकाल लिए और उसे फल मंडी के पास फैंक दिया। वहां से किसी तरह वह वापस जिला अस्पताल पहुंचा। मां व बहन को पूरा वाकया बताया। बाद में बहन ने उसे किराए के लिए रुपये दिए। घटना की पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed