फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Loot

पशु सप्लायरों की गाड़ी को टक्कर मार 6 लाख लूटे

Tue, 12 Jan 2016 01:53 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Tue, 12 Jan 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Loot

अलीगढ़ (ब्यूरो)। महानगर के गोंडा रोड बाईपास देहली गेट इलाके में सोमवार देर रात पशु सप्लायरों की स्कार्पियो में टक्कर मारकर बोलेरो सवार बदमाश 6.10 लाख रुपये लूट ले गए। इस दौरान बदमाशों ने जमकर मारपीट करते हुए स्कार्पियो तक क्षतिग्रस्त कर दी। खबर पर दौड़ी पुलिस ने घेराबंदी कराई। मगर बदमाशों का सुराग नहीं मिला। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी थी। 

विज्ञापन

गोंडा के गांव पींजरी निवासी रहीश व शाहिद पेशे से पशु सप्लायर हैं। वह दोनों अपनी स्कार्पियो से एमएचए मीट फैक्ट्री में रुपये बांटकर लौट रहे थे। उनके पास 6.10 लाख रुपये शेष बचे थे। वह जैसे ही गोंडा मोड़ पर नए बाईपास पुल के नीचे आए, तभी सामने से एक बोलेरो ने डिपर दिया। चूंकि स्कार्पियो रांग साइड थी, इसलिए स्कार्पियो ने पहले निकलने के लिए डिपर दिया। मगर दोनों गाड़ी सामने से टकरा गईं। 

विज्ञापन

इसी बीच बोलेरो से उतरे आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने स्कार्पियो सवारों से मारपीट शुरू कर दी और डंडे लेकर उनकी गाड़ी तक क्षतिग्रस्त कर दी। बाद में स्कार्पियो में रखा 6.10 लाख का थैला लेकर भाग गए। खबर पर सीओ डॉ.संजय, एसओ विनोद यादव आदि पहुंच गए। देर तक जांच पड़ताल जारी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

- स्कार्पियो सवारों संग हुई घटना महज इत्तेफाक मालूम पड़ रहा है। जिस तरह से स्कार्पियो सवारों द्वारा घटना बताई जा रही है कि आठ लोग बोलैरो में थे। गाड़ी रॉंग साइड थी। उसे हटाने को लेकर दोनों ओर से डिपर दिए गए। हमलावरों ने पास के पेड़ से डंडे तोड़कर मारपीट की और स्कार्पियो के शीशे तोड़कर रुपयों का थैला ले गए। यह एक्सीडेंट के दौरान मारपीट के विवाद में रुपये ले जाने का मामला लग रहा है। जांच की जा रही है। दूसरी घटना आपस में लेनदेन का विवाद है। उसमें नामजद आरोप लगाया जा रहा है। दोनों में जांच जारी है। 

- डॉ.संजय सीओ प्रथम


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed