फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   loot from general store conductor

जनरल स्टोर संचालक के घर बेटे को बंधक बनाकर की लूटपाट

Mon, 01 Mar 2021 02:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
loot from general store conductor
गांधीपार्क क्षेत्र के जीटी रोड बीदास कंपाउड में रविवार देर शाम एक जनरल स्टोर संचालक के घर घुसे बदमाश बेटे को बंधक बनाकर लूटपाट कर ले गए। बदमाश सेल्समैन बनकर घर में घुसे थे। खबर पर सीओ सहित पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे थे।
विज्ञापन

बीदास कंपाउड निवासी अनिल पिल्लै का नौरंगाबाद में जनरल स्टोर है और पत्नी का पास में ही ब्यूटी पार्लर है। अनिल व उनकी पत्नी वंदना दुकान पर थे। बड़ा बेटा तुषार कोचिंग गया था। छोटा बेटा साहिल घर पर था। तभी देर शाम एक युवक मोबाइल कंपनी का सेल्समैन बनकर घर पहुंच गया। शाहिल ने दरवाजा खोल दिया। बातचीत में साहिल ने उसे नेटवर्क में परेशानी बताई। इसी बातचीत में युवक घर के अंदर घुस गया और दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंच गया।
विज्ञापन

इसके बाद साहिल को बातों में उलझाकर बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद उसने अपने दो और साथी बुला लिए। तीनों लुटेरों ने घर से एक सोने की चेन, गुल्लक में रखे करीब 35 हजार रुपये और तीन घड़ी समेत अन्य सामान लूट लिया और भाग गए। बाद में किसी तरह साहिल ने बाथरूम का दरवाजा खोला और तुषार को फोन किया। खबर पर तुषार, अनिल आदि पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। सीओ के अनुसार लूटे गए माल की कीमत डेढ़ लाख बताई जा रही है। बदमाशों को खोजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed