फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Look at the conspiracy trial of opponents : Khatri

साजिश के तहत विपक्षियों पर लग रहे मुकदमे:खत्री

Thu, 17 Dec 2015 01:44 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Thu, 17 Dec 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
Look at the conspiracy trial of opponents : Khatri
अलीगढ़। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ.निर्मल खत्री ने कहा कि देश को एक साजिश के तहत सांप्रदायिकता की ओर धकेला जा रहा है। इसी साजिश का विरोध कर रही कांग्रेस पार्टी के नेताओं सोनिया-राहुल को रोकने के लिए झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन


विकास के नाम पर देश पीछे खिसकता जा रहा है। महंगाई चरम पर है। कमोबेश यही स्थिति प्रदेश की है। यहां कानून व्यवस्था नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि देश को तीन एम माया, मुलायम व मोदी से खतरा है। इसे बचाना होगा। जनता को हकीकत बतानी होगा, तभी देश का भला हो सकता है।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने यह बातें बुधवार को यहां मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में पदयात्रा से पहले आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहीं। देश में बढ़ती महंगाई, सांप्रदायिक तनाव और प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था आदि मुद्दों के खिलाफ बुधवार से प्रस्तावित कांग्रेस के पदयात्रा अभियान की शुरुआत कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निर्मल खत्री ने अलीगढ़ से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदयात्रा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विरोधियों के विरुद्ध झूठे मुकदमे दायर करके उनको दबाने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ-साथ भाजपा नेतृत्व की मौन स्वीकृति से सांप्रदायिकता का जहर घोला जा रहा है। मंहगाई चरम पर है उसे नियंत्रित करने का कोई प्रयास नहीं हो रहा है।
 
यूपी में किसानों का भारी उत्पीड़न हो रहा है और कानून व्यवस्था की स्थिति अति दयनीय है। सभा की अध्यक्षता पूर्व सांसद चौ. विजेंद्र सिंह और संचालन सतीश शर्मा ने किया। इसके बाद उन्होंने पूर्व सांसद चौ.बिजेंद्र सिंह व राष्ट्रीय प्रवक्ता विवेक बंसल की अगुवाई में पदयात्रा शुरू करने की स्वीकृति दी।


यह पदयात्रा मैरिस रोड से शुरू होकर अमीर निशा, दोदपुर, जीवनगढ़ होते हुए क्वार्सी पहुंची। इस दौरान अमीर निशान व जीवनगढ़ सहित कई जगह पदयात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इससे पहले सभा को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय सचिव यूपी प्रभारी नसीब सिंह, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, उपनेता नसीब पठान, राष्ट्रीय सचिव श्यौराज जीवन, महिला प्रदेशाध्यक्ष प्रतिमा सिंह, उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, गिरवर शर्मा, नौशाद कुरैशी, सैयद वसीम अहमद आदि ने संबोधित किया। बिजेंद्र सिंह, विवेक बंसल ने आभार व स्वागत किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed