फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Long waiting list in trains on Deepawali and Chhath

Indian Railways: दीपावली-छठ पर ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी, कंफर्म टिकट पाने के लिए जद्दोजहद कर रहे यात्री

Wed, 28 Sep 2022 12:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 28 Sep 2022 12:12 AM IST
सार

कंफर्म टिकट न मिलने से यात्रियों की निगाहें अब तत्काल टिकट पर लगी हैं। लेकिन, इसमें भी मारामारी की स्थिति होगी। ट्रेनों में यात्रा से 24 घंटे पहले तत्काल बुकिंग शुरू होती है। ट्रेनों में नो रूम के चलते तत्काल टिकट मिलने की संभावना भी कम नजर आ रही है।

विज्ञापन
Long waiting list in trains on Deepawali and Chhath
ट्रेन यात्री (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली एवं छठ पूजा पर घर जाने वालों को ट्रेनों में सीट नहीं मिल पा रही है। खासकर दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर अलीगढ़ से होकर बिहार, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर की ओर जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में नो रूम (गाड़ी में बिल्कुल भी जगह नहीं) के हालात हैं, जबकि अन्य ट्रेनों में वेटिंग 250 के पार पहुंच चुकी है। कंफर्म टिकट पाने के लिए यात्री जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


छठ पूजा और दीपावली पर घर जाने वालों को इस बार ट्रेनों में जगह न मिलने पर परेशानी हो सकती है, क्योंकि पूर्वा एक्सप्रेस, गरीब रथ, वैशाली एक्सप्रेस, लिच्छवी, नार्थ ईस्ट, आम्रपाली, महानंदा एक्सप्रेस, सीमांचल, मगध, महाबोधि एक्सप्रेस आदि में नो रूम की स्थिति है।
विज्ञापन


कंफर्म टिकट न मिलने से यात्रियों की निगाहें अब तत्काल टिकट पर लगी हैं। लेकिन, इसमें भी मारामारी की स्थिति होगी। ट्रेनों में यात्रा से 24 घंटे पहले तत्काल बुकिंग शुरू होती है। ट्रेनों में नो रूम के चलते तत्काल टिकट मिलने की संभावना भी कम नजर आ रही है। अलीगढ़ में तत्काल टिकटों का कोटा भी सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली पर रोडवेज ने शुरू की तैयारी
दीपावली को लेकर रोडवेज ने घर आने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। वर्कशॉप में खड़ी खराब बसों को सही कराने के साथ ही रूट चार्ट तैयार किया गया है कि किस रूट पर यात्री अधिक रहते हैं। उसी हिसाब से बसों के संचालन की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed