Loksabha Elections 2024: अलीगढ़ में चुनाव दूसरे चरण में, नामांकन 4 अप्रैल तक, ये है पूरा चुनाव कार्यक्रम
चुनाव आयोग ने 18वीं लोकसभा के चुनाव की तारीखों का घोषणा कर दिया है। अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है ,,,
विस्तार
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बार चुनाव 20 मार्च से 4 जून के बीच 7 चरणों में होंगे और वोटों की गिननती 4 जून को होगी। 18वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही देश में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इसके साथ ही सरकार ऐसा कोई नीतिगत फैसला नहीं कर सकेगी, जो मतदाताओं के फैसले को प्रभावित कर सके।
अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र का चुनाव कार्यक्रम
- चरण- दूसरे
- अधिसूचना- 28 मार्च
- नामांकन- 4 अप्रैल तक
- नामांकन पत्र जांच- 5 अप्रैल
- नाम वापसी- 8 अप्रैल
- मतदान- 26 अप्रैल
- मतगणना- 4 जून
अलीगढ़ लोकसभा परिचय
- पांच विधानसभा क्षेत्र- खैर, बरौली, अतरौली, कोल, अलीगढ - सभी पर भाजपा के हैं विधायक
- वर्तमान सांसद-भाजपा से सतीश गौतम
- वर्ष 2019
- भाजपा-सतीश गौतम- वोट मिले 656215 और वोट प्रतिशत 56.42
- बसपा-अजीत बलियान- वोट मिले 426954 और वोट प्रतिशत 36.71
विधानसभा का नाम, पुरुष, महिला, थर्ड जेंडर, कुल मतदाता
खैर 215011, 187865, 24, 403954
बरौली 204537, 180866, 14, 386216
अतरौली 213256, 185082, 05, 399583
छर्रा 203801, 176928, 17, 381598
कोल 214150, 190195, 29, 406358
अलीगढ़ 209033, 184258, 41, 394418
इगलास 210856, 183241, 06, 395539
अलीगढ़ जिले में मतदाता
- पुरुष - 1475076
- महिला - 1292456
- थर्ड जेंडर - 134
- कुल मतदाता - 2767666