फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   lokdal leader meets Rahul Gandhi

Aligarh News: राहुल गांधी से सुनील सिंह की मुलाकात, अलीगढ़ की सियासत में बढ़ी हलचल

Tue, 22 Sep 2026 06:14 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
lokdal leader meets Rahul Gandhi
दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात करते हुए लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह
2027 चुनाव, सीट बंटवारे और पंचायतों के अधिकार पर हुई चर्चा
विज्ञापन

अलीगढ़। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, गठबंधन में लोकदल की भूमिका और सीटों को लेकर चर्चा हुई। मुलाकात की खबर सामने आने के बाद अलीगढ़ की राजनीति में भी नई सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

बताया गया कि बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में लोकदल की राजनीतिक भागीदारी और गठबंधन में सम्मानजनक हिस्सेदारी के मुद्दे पर विचार-विमर्श हुआ। सुनील सिंह ने पार्टी की राजनीतिक पहचान और संभावित सीटों को लेकर अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन


मुलाकात में पंचायत चुनाव और पंचायतों को संवैधानिक अधिकार दिए जाने का मुद्दा भी उठा। 73वें और 74वें संविधान संशोधनों की भावना के अनुरूप पंचायतों और स्थानीय निकायों को अधिक अधिकार और प्रभावी भूमिका देने की जरूरत पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे भी बातचीत का हिस्सा रहे। रोजगार, महंगाई और आम जनता की समस्याओं के साथ ही विपक्षी दलों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी दोनों नेताओं ने विचार साझा किए।


लोकदल की ओर से कहा गया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की भूमिका, सीटों से जुड़े विषय और गठबंधन में सम्मानजनक भागीदारी महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। वहीं, अलीगढ़ से जुड़े राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed