लोकसभा चुनाव: अलीगढ़ में 26 अप्रैल, हाथरस में 7 मई को मतदान, 4 जून को आएंगे परिणाम
लोकसभा चुनाव को आचार संहिता लागू होने के साथ ही जिले में सख्ती बढ़ा दी गई है। जिले की सीमाओं पर चेकिंग टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। शराब, नकदी और दूसरी सभी प्रतिबंधित चीजों पर नजर रखी जा रही हैं।
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल तो हाथरस में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा। 4 जून को मतगणना के बाद परिणाम सामने आएगा। इस बार पूरे देश में सात चरणों में चुनाव संपन्न होगा। चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही
आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस- प्रशासन की टीमें सक्रिय हो गईं। सरकारी भवनों पर लगाई गई प्रचार सामग्री को हटाने के लिए ग्राम पंचायत, ब्लॉक, तहसील, नगर पंचायत, नगर पालिका से लेकर नगर निगम की टीमें सक्रिय हो गईं। होर्डिंग बोर्ड, बैनर, पोस्टर, दीवार लेखन आदि चुनाव प्रचार सामग्री को हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। अगले 72 घंटे के अंदर सभी सरकारी भवनों से प्रचार सामग्री हटेगी। दूसरे चरण में चुनाव की 28 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। 04 अप्रैल से नामांकन व 08 अप्रैल को नाम वापसी होगी।
लोकसभा चुनाव को आचार संहिता लागू होने के साथ ही जिले में सख्ती बढ़ा दी गई है। जिले की सीमाओं पर चेकिंग टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। शराब, नकदी और दूसरी सभी प्रतिबंधित चीजों पर नजर रखी जा रही हैं। नकदी लाने और ले जाने वालों को अपने पास रखी रकम से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करानी होगी। सभी सरकारी भवनों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों के साथ निजी संपत्तियों पर लगी प्रचार सामग्रियों को 72 घंटे के अंदर हटा दिया जाएगा।- विशाख जी, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अलीगढ़
विज्ञापन विज्ञापन
विधानसभा क्रमांक, विधानसभा, संसदीय क्षेत्र, महिला, पुरुष, थर्ड जेंडर, योग
- 71 खैर अलीगढ़ 215569, 188362, 23, 403954
- 72 बरौली अलीगढ़ 204935, 181266, 15, 386216
- 73 अतरौली अलीगढ़ 213880, 185698, 5, 399583
- 75 कोल अलीगढ़ 215170, 191160, 28, 406358
- 76 अलीगढ़ अलीगढ़ 209611, 184766, 41, 394418
- 74 छर्रा हाथरस 204241, 177341, 16, 381598
- 77 इगलास हाथरस 211670, 183863, 6, 395539
- योग 1475076, 1292456, 134, 2767666
कुल मतदेय महिलाओं द्वारा दिव्यांगों द्वारा युवाओं द्वारा मॉडल बूथ बनाए
विस मतदेय स्थल की संख्या महिलाओं द्वारा प्रबंधित दिव्यांग द्वारा प्रबंधित मतदेय स्थल युवाओं द्वारा प्रबंधित मॉडल बूथ
- खैर 426 3 1 1 5
- बरौली 425 3 1 1 5
- अतरौली 472 3 1 1 5
- छर्रा 436 3 1 1 5
- कोल 415 3 1 1 5
- अलीगढ़ 383 3 1 1 5
- इगलास 459 3 1 1 5
- योग 3016 21 7 7 35
आचार संहिता का पालन कराएं : डीएम
अलीगढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता को लेकर अधीनस्थों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सरकारी एवं निजी प्रॉपर्टी से जुड़ी सभी प्रकार की चुनाव प्रचार से संबंधित सामग्री, दीवार लेखन एवं विभिन्न प्रकार के चुनाव संबंधी एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चुनाव प्रचार सामग्री एवं दीवार लेखन को 72 घंटे के अंदर पूर्णरूप से हटाने के भी निर्देश दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित किया है कि एमसीसी के लिए टीमों का गठन करते हुए आयोग के निर्देशों का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। गठित टीमें अपने अपने क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग आफिसर के निर्देशानुसार कार्य करेंगी एवं प्रत्येक दिवस की सूचना प्रभारी अधिकारी आदर्श आचार संहिता एवं अपर जिलाधिकारी, नगर के कार्यालय में सहायक रिटर्निंग आफिसर के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगी। संवाद
85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता पोस्टल बैलेट से करेंगे मतदान
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 85 वर्ष की आयु वर्ग से ऊपर के मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल भार्गव ने बताया कि जिले के सभी 85 वर्ष की आयु वर्ग से ऊपर के मतदाता स्वेच्छा से पोस्टल बैलेट के माध्यम से निवास स्थान पर ही मतदान करने के लिए फार्म-12डी में आवेदन कर सकते हैं। ऐसे बुजुर्ग अपने निवास स्थान पर ही मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि फार्म-12 डी अधिसूचना जारी होने के पांच दिवसों के अंदर संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर 85 वर्ष की आयु वर्ग से ऊपर के मतदाताओं को उपलब्ध कराया जाएगा। संवाद
चुनाव में सक्रियता बरतें मजिस्ट्रेट : मंडलायुक्त
अलीगढ़। लोकसभा चुनाव को लेकर मंडलायुक्त चैत्रा वी ने मंडल के अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज में निर्वाचन से संबंधित तैयारी एवं जिलों में तैनात सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट से सक्रियता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मंडलायुक्त कार्यालय में प्राप्त होने वाली शिकायतों को पंजीकृत कर तत्काल संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी को सूचित करने एवं उनसे निस्तारण आख्या प्राप्त करने के लिए कमिश्नरी स्थित कक्ष संख्या 23 में कंट्रोल रूम स्थापित कराया गया है। दूरभाष नंबर 0571-2741180 है। कंट्रोल रूम तीन पालियों में संचालित रहेगा, जिसके लिए कार्मिकों को नियुक्त कर दिया गया है। उन्होंने सभी नियुक्त कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वह कंट्रोल रूम में उपस्थित रहकर जनपद में तैनात जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारियों से मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण कराएंगे। संवाद
- जिले के 27.67 लाख मतदाता चुनेंगे अपना सांसद
- दूसरे चरण में चुनाव की अधिसूचना 28 मार्च को जारी होगी
- नामांकन 04 अप्रैल व 08 अप्रैल को होगी नाम वापसी
खास बातें
- अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होगा मतदान, 04 जून को होगी मतगणना
- जिले में कुल मतदाताओं की संख्या - 27.67 लाख
- अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की संख्या- 05 : खैर, बरौली, अतरौली, कोल व शहर
- हाथरस लोकसभा संसदीय क्षेत्र में विधानसभा की संख्या-02 : छर्रा, इगलास
- जिले में कुल मतदान केंद्र - 1641
- जिले में पोलिंग बूथ - 3016
- चुनाव में 3016 ईवीएम, 3016 कंट्रोल यूनिट व 3016 वीपी पैट का होगा प्रयोग
- कमिश्नरी में मंडलीय निर्वाचन कंट्रोल रूम दूरभाष नंबर- 0571-2741180
- जिला निर्वाचन कार्यालय कंट्रोल रूम-1950
- अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र में बनाए गए हैं 21 जोन
- प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए हैं तीन- तीन जोन
- जिले में कुल सेक्टर - 303
- प्रत्येक थानावार बनाई गई है एफएसटी, एसएसटी, वीडियो, लेखा व चेकिंग टीम
- चुनाव में हल्के भारी, 2167 वाहनों का होगा उपयोग
- कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी न्यायालय में होगा नामांकन