{"_id":"5ce726d2bdec220785347161","slug":"lok-sabha-election-2019-result-satish-gautam-says-it-s-time-to-send-jinnah-s-picture-to-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन्ना की तस्वीर को पाकिस्तान भेजने का वक्त आ गया: सतीश गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिन्ना की तस्वीर को पाकिस्तान भेजने का वक्त आ गया: सतीश गौतम
Fri, 24 May 2019 04:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 24 May 2019 04:33 AM IST
विज्ञापन
सतीश गौतम
लगातार दूसरी बार सांसद निर्वाचित होने के बाद सतीश गौतम ने फिर से एएमयू राग छेड़ दिया है। जीत के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अब जिन्ना की तस्वीर को पाकिस्तान भेजने का वक्त आ गया है। एएमयू में अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग के युवाओं को आरक्षण का लाभ दिला कर रहेंगे। इसके साथ ही छात्र नेता ठाकुर अजय सिंह को न्याय दिलाएंगे।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के यूनियन हॉल से मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर एवं अनुसूचित जाति तथा पिछड़े वर्ग को आरक्षण दिलाने का मुद्दा उठाकर सांसद सतीश गौतम पहले भी सुर्खियां हासिल कर चुके हैं। दूसरी बार सांसद निर्वाचित होने के बाद उन्होंने फिर से इस मुद्दे को गरमाने का संकेत दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने 12 फरवरी 2019 को एमएयू उपद्रव मामले में निलंबित छात्र नेता ठाकुर अजय सिंह का मुद्दा भी उठाया और कहा कि वह छात्र नेता अजय सिंह को इंसाफ दिलाकर रहेंगे। एएमयू प्रशासन द्वारा उनका उत्पीड़न किया गया है। पुलवामा हमले के बाद आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई, जबकि उसके खिलाफ थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
वहीं वीसी को पत्र लिखने के बाद अजय सिंह को परीक्षा में बैठने की अनुमति मिली। उन्होंने कहा कि वह मानव संसाधन विकास मंत्री के पास अजय सिंह को लेकर जाएंगे और इंसाफ दिलाएंगे।
एएमयू छात्र संघ के नेता बोले...
चाहे जिस तरीके से जनादेश हुआ है, हम उसे स्वीकार करते हैं, लेकिन महात्मा गांधी, आजाद एवं भगत सिंह के सिद्धांतों एवं सच, इंसाफ एवं भाईचारे की हार है। पिछले पांच साल में सरकार युवा, महिला, किसान और अल्पसंख्यकों के सवालों पर फेल साबित हुई है। 2019 में सियासत खत्म नहीं हो रही। हम हक की लड़ाई आगे भी लड़ते रहेंगे।
-सलमान इम्तियाज, अध्यक्ष, एएमयू छात्र संघ
19 करोड़ की लागत से वीवीपैट खरीदी गई हैं। 18-19 पार्टी के नेता वीवीपैट इस्तेमाल के लिए आयोग के पास गए थे। लेकिन मतगणना के दौरान उससे वैरिफाइड क्यों नहीं किया गया। क्या वीवीपैट सजाने के लिए खरीदी गई थीं। इससे लगता है कि कुछ चीज है जिसे छिपा रहे हैं। जहां-जहां डाउट है, कम से कम वहां तो इस्तेमाल करते।
- हमजा सूफयान, उपाध्यक्ष, एएमयू छात्र संघ