फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lok Dal chief Sunil Singh spoke of fighting for the rights of the Pradhans

Aligarh News: लोकदल प्रमुख सुनील सिंह ने कही प्रधानों के हक की लड़ाई लड़ने की बात, 26 साल से हैं संघर्षरत

Sun, 12 Feb 2023 08:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 12 Feb 2023 08:36 PM IST
सार

लाेक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने सस्ती बिजली देने का वादा किया था, लेकिन सबसे महंगी बिजली उत्तर प्रदेश की है। सरकार द्वारा रोजगार देने के आंकड़े  पूरी तरह से फर्जी हैं । नौजवान बेरोजगारी से तंग आकर आत्महत्या कर रहे हैं।

विज्ञापन
Lok Dal chief Sunil Singh spoke of fighting for the rights of the Pradhans
पत्रकारों से वार्ता करते लोक दल प्रमुख सुनील सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने प्रधानों के साथ बैठक की और उनके हक की लड़ाई आगे भी लड़ते रहने की बात कही। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थानों और ग्राम सभाओं को सशक्त बनाते हुए उन्हें प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार दिलाने के लिए 1997 से संघर्षरत है।

विज्ञापन


आजादी के बाद आज तक सरकारों पर सरकार और चेहरे बदलते रहे हैं, लेकिन गांव और पंचायतों की स्थिति आज भी बदहाल है, क्योंकि कोई भी सरकार पंचायतों को उनके पूर्ण अधिकार सौंपना नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सस्ती बिजली देने का वादा किया था, लेकिन सबसे महंगी बिजली उत्तर प्रदेश की है। सरकार द्वारा रोजगार देने के आंकड़े  पूरी तरह से फर्जी हैं । नौजवान बेरोजगारी से तंग आकर आत्महत्या कर रहे हैं। गन्ने के लाभकारी मूल्य और आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए किसानों द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे किसान संदेश अभियान को जबर्दस्त सफलता मिल रही है।
विज्ञापन

 
शहर विधानसभा से पूर्व विधायक रहे दिवंगत संजीव राजा के निधन पर शोक जताया। इस दौरान प्रवक्ता पंडित राम शरण उपाध्याय, रविंद्र सिंह पाली, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed